जहानाबाद में JDU का जिला सम्मेलन:उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने सुनीं व्यवसायियों की समस्याएं, व्यापारियों और उद्यमियों को संगठन से जोड़ने पर जोर

जहानाबाद में JDU का जिला सम्मेलन:उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने सुनीं व्यवसायियों की समस्याएं, व्यापारियों और उद्यमियों को संगठन से जोड़ने पर जोर

जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक विशाल कुमार गुरुवार को जहानाबाद पहुंचे। उन्होंने स्थानीय व्यवसायियों, उद्यमियों और पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और सुझावों पर चर्चा की। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और व्यापारियों की समस्याएं उचित मंच तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ की जिलास्तरीय समीक्षा बैठक जिलाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता के नेतृत्व में हुई। इसमें घोसी विधायक ऋतुराज कुमार, प्रदेश महासचिव राजू सिंह, प्रदेश सचिव दिलीप कुशवाहा और पूर्व जिलाध्यक्ष जय प्रकाश चंद्रवंशी समेत कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में छोटे दुकानदारों, व्यापारियों और उद्यमियों को पार्टी से जोड़ने, उनकी समस्याएं सुनने और समाधान के लिए संबंधित स्तर पर पहल करने पर चर्चा हुई। जिला से प्रखंड स्तर तक संगठन मजबूत करने की रणनीति पर भी विचार किया गया। प्रदेश अध्यक्ष विशाल कुमार ने कहा कि राज्य की आर्थिक प्रगति में व्यवसायियों, छोटे दुकानदारों और उद्यमियों की भूमिका है। व्यापार और उद्योग के विकास से रोजगार के अवसर बढ़ते हैं और स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होती है। उन्होंने प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों से व्यवसायियों के साथ लगातार संवाद रखने और उनकी समस्याएं उचित मंच तक पहुंचाने की अपील की। घोसी विधायक ऋतुराज कुमार ने कहा कि बिहार में व्यापार और उद्योग को बढ़ावा देने के लिए व्यवसायियों की समस्याएं सुनना और उनके समाधान के लिए पहल करना जरूरी है। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रकोष्ठ व्यवसायियों की समस्याएं उठाने और संगठन का विस्तार करने के लिए लगातार काम करेगा। बैठक में जिला महासचिव मनीष शर्मा, मुरारी यादव और जिला प्रवक्ता रजनीश कुमार बिकु समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक विशाल कुमार गुरुवार को जहानाबाद पहुंचे। उन्होंने स्थानीय व्यवसायियों, उद्यमियों और पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और सुझावों पर चर्चा की। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और व्यापारियों की समस्याएं उचित मंच तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ की जिलास्तरीय समीक्षा बैठक जिलाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता के नेतृत्व में हुई। इसमें घोसी विधायक ऋतुराज कुमार, प्रदेश महासचिव राजू सिंह, प्रदेश सचिव दिलीप कुशवाहा और पूर्व जिलाध्यक्ष जय प्रकाश चंद्रवंशी समेत कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में छोटे दुकानदारों, व्यापारियों और उद्यमियों को पार्टी से जोड़ने, उनकी समस्याएं सुनने और समाधान के लिए संबंधित स्तर पर पहल करने पर चर्चा हुई। जिला से प्रखंड स्तर तक संगठन मजबूत करने की रणनीति पर भी विचार किया गया। प्रदेश अध्यक्ष विशाल कुमार ने कहा कि राज्य की आर्थिक प्रगति में व्यवसायियों, छोटे दुकानदारों और उद्यमियों की भूमिका है। व्यापार और उद्योग के विकास से रोजगार के अवसर बढ़ते हैं और स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होती है। उन्होंने प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों से व्यवसायियों के साथ लगातार संवाद रखने और उनकी समस्याएं उचित मंच तक पहुंचाने की अपील की। घोसी विधायक ऋतुराज कुमार ने कहा कि बिहार में व्यापार और उद्योग को बढ़ावा देने के लिए व्यवसायियों की समस्याएं सुनना और उनके समाधान के लिए पहल करना जरूरी है। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रकोष्ठ व्यवसायियों की समस्याएं उठाने और संगठन का विस्तार करने के लिए लगातार काम करेगा। बैठक में जिला महासचिव मनीष शर्मा, मुरारी यादव और जिला प्रवक्ता रजनीश कुमार बिकु समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *