उज्जैन में रात 3 बजे जर्जर मकान तोड़ा:फ्रीगंज में गुरुद्वारे के सामने एक घंटे चली कार्रवाई, निगम ने पहले दिया था नोटिस

उज्जैन में रात 3 बजे जर्जर मकान तोड़ा:फ्रीगंज में गुरुद्वारे के सामने एक घंटे चली कार्रवाई, निगम ने पहले दिया था नोटिस

उज्जैन के फ्रीगंज क्षेत्र में नगर निगम की टीम ने बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे जर्जर मकान को तोड़ दिया। रात में अचानक रिमूवल टीम के पहुंचने से क्षेत्र में हलचल मच गई। पोकलेन मशीन से करीब एक घंटे चली कार्रवाई में भवन को धराशायी कर दिया गया। फ्रीगंज में गुरुद्वारे के सामने धन्वंतरी मार्ग पर मुकुल चोबले के नाम से भवन था। नगर निगम के अनुसार भवन की जर्जर और खतरनाक स्थिति को देखते हुए पहले ही भवन स्वामी को नोटिस जारी किया गया था। साथ ही भवन पर सूचना फ्लेक्स लगाकर भी लोगों को खतरे के प्रति आगाह किया गया था। रात में अलर्ट मोड पर पहुंची टीम नगर निगम की रिमूवल गैंग ने रात 3 बजे मौके पर पहुंचकर पोकलेन मशीन से भवन को हटाने की कार्रवाई शुरू की। करीब एक घंटे में मकान को गिरा दिया गया। कार्रवाई भवन अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद साहू, सहायक यंत्री अर्जुन राजपूत और भवन निरीक्षक आनंद परमार के नेतृत्व में की गई। नगर निगम ने भवन की खतरनाक स्थिति को कार्रवाई की वजह बताया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *