सहरसा में घर के अंदर पकड़ी गई मिनी गन फैक्ट्री:STF और पुलिस की छापेमारी; हथियार बना रहा आरोपी गिरफ्तार

सहरसा में घर के अंदर पकड़ी गई मिनी गन फैक्ट्री:STF और पुलिस की छापेमारी; हथियार बना रहा आरोपी गिरफ्तार

सहरसा के मनखाहा गांव में बसनही थाना पुलिस और STF की संयुक्त टीम ने घर के अंदर चल रही मिनी गन फैक्ट्री पकड़ी। पुलिस ने मौके से हथियार बना रहे गजाधर शर्मा को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध हथियार बनाने और बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि मनखाहा गांव में गजाधर शर्मा अपने घर में हथियार बना रहा है। इसके बाद बसनही थाना पुलिस और STF की टीम ने उसके घर पर छापा मारा। पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा पुलिस के मुताबिक, टीम को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। उसने अपनी पहचान बिंदो शर्मा के बेटे गजाधर शर्मा (42) के रूप में बताई। घर की तलाशी में ड्रिल मशीन, बेस मशीन, ग्राइंडर, बैरल, ट्रिगर, अर्धनिर्मित मस्कट बॉडी और हथियार बनाने के अन्य सामान मिले। पुलिस ने एक जिंदा कारतूस, दो खोखा, राइफल की एक पुरानी मैगजीन और रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त किया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में गजाधर शर्मा ने बताया कि वह घर में हथियार बनाकर दूसरी जगहों पर अपराधियों और तस्करों को बेचता था। बसनही थाने में कांड संख्या 220/26 के तहत आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया गया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। सहरसा के मनखाहा गांव में बसनही थाना पुलिस और STF की संयुक्त टीम ने घर के अंदर चल रही मिनी गन फैक्ट्री पकड़ी। पुलिस ने मौके से हथियार बना रहे गजाधर शर्मा को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध हथियार बनाने और बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि मनखाहा गांव में गजाधर शर्मा अपने घर में हथियार बना रहा है। इसके बाद बसनही थाना पुलिस और STF की टीम ने उसके घर पर छापा मारा। पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा पुलिस के मुताबिक, टीम को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। उसने अपनी पहचान बिंदो शर्मा के बेटे गजाधर शर्मा (42) के रूप में बताई। घर की तलाशी में ड्रिल मशीन, बेस मशीन, ग्राइंडर, बैरल, ट्रिगर, अर्धनिर्मित मस्कट बॉडी और हथियार बनाने के अन्य सामान मिले। पुलिस ने एक जिंदा कारतूस, दो खोखा, राइफल की एक पुरानी मैगजीन और रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त किया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में गजाधर शर्मा ने बताया कि वह घर में हथियार बनाकर दूसरी जगहों पर अपराधियों और तस्करों को बेचता था। बसनही थाने में कांड संख्या 220/26 के तहत आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया गया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *