नर्मदापुरम में दीपक शुक्ला होंगे नए एसपी:सांई कृष्णा एस थोटा का तबादला, 15 दिन पहले बदले गए थे कलेक्टर

नर्मदापुरम में दीपक शुक्ला होंगे नए एसपी:सांई कृष्णा एस थोटा का तबादला, 15 दिन पहले बदले गए थे कलेक्टर

नर्मदापुरम के पुलिस अधीक्षक सांई कृष्णा एस थोटा का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह 2014 बैच के IPS अधिकारी दीपक कुमार शुक्ला जिले के नए SP होंगे। राज्य शासन ने देर रात 12 IPS अधिकारियों की तबादला सूची जारी की। इसमें नर्मदापुरम के अलावा हरदा, बैतूल और पन्ना के पुलिस अधीक्षक भी बदले गए हैं। दीपक कुमार शुक्ला इससे पहले उज्जैन में सेनानी, 32वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल के पद पर पदस्थ थे। वे सीहोर के SP भी रह चुके हैं। अब उन्हें नर्मदापुरम जिले की पुलिस व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सांई कृष्णा एस थोटा भी 2014 बैच के IPS अधिकारी हैं। साढ़े 13 महीने रहा सांई कृष्णा का कार्यकाल सांई कृष्णा एस थोटा ने 13 सितंबर को नर्मदापुरम के SP का कार्यभार संभाला था। उनका कार्यकाल करीब साढ़े 13 महीने का रहा। उनके निर्देशन में पुलिस ने नांदनेर और ढाना-आमखेड़ी खदान क्षेत्र में जुआरियों के अड्डों पर कार्रवाई की थी। पुलिस ने मौके से बरामद सामग्री जलाकर नष्ट की और नाव जब्त की थी। इस तरह की कार्रवाई को पहली बार होने वाला कदम बताया गया था। पहले पुलिस इन ठिकानों तक पहुंचती थी, लेकिन जुआरियों का मुखबिर तंत्र मजबूत होने के कारण वे भाग निकलते थे। अपने कार्यकाल के दौरान जुआ के अलावा अवैध शराब, स्मैक, गांजा, सट्टा और आवेदन रेत परिवहन, उत्खनन करने वालो के खिलाफ भी कार्रवाई हुई। जिलेभर में अपराध होने पर कई गुंडे, बदमाशों के जुलूस भी उनके कार्यकाल में निकले। SP के कार्यकाल में चर्चित जुआरियों के अड्डों पर दबिश 15 दिन पहले बदले गए थे कलेक्टर नर्मदापुरम में करीब 15 दिन पहले कलेक्टर भी बदले गए थे। सोमेश मिश्रा की जगह आशीष वशिष्ठ को जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई। सोमेश मिश्रा के तबादले की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई थी। बैतूल और हरदा के SP भी बदले तबादला सूची के अनुसार, बैतूल SP वीरेंद्र जैन को पुलिस उपायुक्त, यातायात, नगरीय भोपाल बनाया गया है। उनकी जगह अमित सक्सेना बैतूल के नए SP होंगे। वहीं, हरदा SP शशांक का तबादला पुलिस मुख्यालय भोपाल किया गया है। उनकी जगह 2017 बैच के IPS अधिकारी अंकित जायसवाल को हरदा SP की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी सूची में पन्ना के SP का भी तबादला किया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *