खाद्य सामग्री के सैंपल लिए, 50 किलो ग्राम नष्ट करवाई

खाद्य सामग्री के सैंपल लिए, 50 किलो ग्राम नष्ट करवाई

श्रीगंगानगर। जिले में मिलावट के खिलाफ चलाए जा रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर सैंपल लिए। इस दौरान खराब मिठाई और विभिन्न स्नैक आइटमों सहित 50 किलो खाद्य सामग्री नष्ट करवाई गई। सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला ने बताया कि घड़साना स्थित श्री अगवाणी किरयाना स्टोर से पैक्ड बीकानेरी भुजिया नमकीन का सैंपल लिया है। वहीं, सुनील मिष्ठान भंडार से खोया, बेसन के लड्डू और गुलाब जामुन के सैंपल लिए। निरीक्षण के दौरान यहां 30 किलो खराब बेसन के लड्डू नष्ट करवाए गए। अनूपगढ़ में चावला मिष्ठान भंडार से मिल्क केक का सैंपल लिया गया। चिमन पान भंडार पर कार्रवाई करते हुए कुरकुरे नष्ट करवाए गए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *