पटना स्नातक से जदयू, टीचर से राजद जीती:दरभंगा स्नातक का आज आएगा रिजल्ट, तिरहुत सीट से निर्दलीय बंशीधर जीते

पटना स्नातक से जदयू, टीचर से राजद जीती:दरभंगा स्नातक का आज आएगा रिजल्ट, तिरहुत सीट से निर्दलीय बंशीधर जीते

बिहार विधान परिषद चुनाव की 8 में से 7 सीटों का रिजल्ट आ गया है। पटना स्नातक सीट से जदयू के नीरज कुमार जीते हैं। वहीं कोसी स्नातक सीट पर बीजेपी के एनके यादव ने जीत की हैट्रिक लगाई है। चारों शिक्षक निर्वाचन सीट का रिजल्ट आ चुका है। पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद नवल किशोर यादव की हार हुई है। भाजपा प्रत्याशी को राजद के डॉ. संजीव ने 1057 वोटों से मात दी है। वहीं, तिरहुत शिक्षक सीट से बीजेपी के नरेन्द्र सिंह 600 वोटों से जीते। सारण शिक्षक सीट से बीजेपी के बागी और निर्दलीय राहुल राज ने 1815 वोट से बाजी मारी। दरभंगा में जनसुराज के सुरेश प्रसाद राय ने जीत दर्ज की है। चारों सीट पर सिटिंग MLC की हार हुई है। तिरहुत स्नातक सीट से बंशीधर ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने जदयू प्रत्याशी अभिषेक झा को 9 हजार वोटों से हराया है। दरभंगा स्नातक सीट का रिजल्ट गुरुवार सुबह तक आने की संभावना है। डीएम कौशल कुमार ने बताया कि मतगणना की प्रक्रिया चल रही है। गुरुवार सुबह तक परिणाम आ जाएगा। बता दें कि चार स्नातक और चार शिक्षक सीट पर 23 अक्टूबर को हुए चुनाव में कुल 150 प्रत्याशी मैदान में थे। अनंत सिंह बोले- नीरज को बधाई नहीं दूंगा नीरज कुमार की जीत के बाद उनकी खिलाफत कर रहे अनंत सिंह ने कहा था, ‘मुझे वक्त नहीं मिला। मैं नीरज को जीत की बधाई नहीं दूंगा। मेरी नाराजगी पार्टी से नहीं नीरज से है।’ वहीं तिरहुत स्नातक सीट से वंशीधर लगातार आगे चल रहे हैं। नीरज कुमार पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चैथी बार जीते। नीरज कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। नीतीश कुमार ने उन्हें जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। तेजस्वी ने राजद प्रत्याशी को जीत की बधाई दी पटना टीचर सीट पर राजद प्रत्याशी की जीत पर तेजस्वी यादव ने बधाई दी। उन्होंने कहा, “चाहे विश्वविद्यालय हो या कॉलेज, शिक्षा ठीक से नहीं दी जा रही है। जो लोग जीते हैं, वे सदन में शिक्षकों और स्नातकों की समस्याओं को उठाएंगे। मैं पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं, नेताओं और उन सभी लोगों को दिल से धन्यवाद देता हूं जिन्होंने RJD के पक्ष में वोट दिया। यह खुशी की बात है कि हमने एक ऐसी सीट जीती है जो पहले BJP का गढ़ हुआ करती थी।” बिहार विधान परिषद चुनाव की 8 में से 7 सीटों का रिजल्ट आ गया है। पटना स्नातक सीट से जदयू के नीरज कुमार जीते हैं। वहीं कोसी स्नातक सीट पर बीजेपी के एनके यादव ने जीत की हैट्रिक लगाई है। चारों शिक्षक निर्वाचन सीट का रिजल्ट आ चुका है। पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद नवल किशोर यादव की हार हुई है। भाजपा प्रत्याशी को राजद के डॉ. संजीव ने 1057 वोटों से मात दी है। वहीं, तिरहुत शिक्षक सीट से बीजेपी के नरेन्द्र सिंह 600 वोटों से जीते। सारण शिक्षक सीट से बीजेपी के बागी और निर्दलीय राहुल राज ने 1815 वोट से बाजी मारी। दरभंगा में जनसुराज के सुरेश प्रसाद राय ने जीत दर्ज की है। चारों सीट पर सिटिंग MLC की हार हुई है। तिरहुत स्नातक सीट से बंशीधर ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने जदयू प्रत्याशी अभिषेक झा को 9 हजार वोटों से हराया है। दरभंगा स्नातक सीट का रिजल्ट गुरुवार सुबह तक आने की संभावना है। डीएम कौशल कुमार ने बताया कि मतगणना की प्रक्रिया चल रही है। गुरुवार सुबह तक परिणाम आ जाएगा। बता दें कि चार स्नातक और चार शिक्षक सीट पर 23 अक्टूबर को हुए चुनाव में कुल 150 प्रत्याशी मैदान में थे। अनंत सिंह बोले- नीरज को बधाई नहीं दूंगा नीरज कुमार की जीत के बाद उनकी खिलाफत कर रहे अनंत सिंह ने कहा था, ‘मुझे वक्त नहीं मिला। मैं नीरज को जीत की बधाई नहीं दूंगा। मेरी नाराजगी पार्टी से नहीं नीरज से है।’ वहीं तिरहुत स्नातक सीट से वंशीधर लगातार आगे चल रहे हैं। नीरज कुमार पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चैथी बार जीते। नीरज कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। नीतीश कुमार ने उन्हें जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। तेजस्वी ने राजद प्रत्याशी को जीत की बधाई दी पटना टीचर सीट पर राजद प्रत्याशी की जीत पर तेजस्वी यादव ने बधाई दी। उन्होंने कहा, “चाहे विश्वविद्यालय हो या कॉलेज, शिक्षा ठीक से नहीं दी जा रही है। जो लोग जीते हैं, वे सदन में शिक्षकों और स्नातकों की समस्याओं को उठाएंगे। मैं पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं, नेताओं और उन सभी लोगों को दिल से धन्यवाद देता हूं जिन्होंने RJD के पक्ष में वोट दिया। यह खुशी की बात है कि हमने एक ऐसी सीट जीती है जो पहले BJP का गढ़ हुआ करती थी।”  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *