पटना जिले के मसौढ़ी में पुलिस ने दो कारों से करीब 351 लीटर विदेशी शराब बरामद की। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई बुधवार को की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद लाल बिगहा के पास गया से पटना जा रही दो सफेद कारों को रोककर तलाशी ली गई। इनमें एक होंडा सिटी और दूसरी डिजायर थी। पुलिस के मुताबिक, दोनों कारों से अलग-अलग कंपनियों की बोतलों में रखी शराब मिली। गिरफ्तार लोगों की पहचान बिट्टू कुमार, अमित कुमार और शिवशंकर कुमार के रूप में हुई है। वे पटना और गया जिले के अलग-अलग इलाकों के निवासी हैं। नदौल ओपी प्रभारी रोशन कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शराब कहां से लाई गई थी और इसे किसे पहुंचाना था, इसकी जानकारी पूछताछ के बाद सामने आएगी। तस्करी में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पटना जिले के मसौढ़ी में पुलिस ने दो कारों से करीब 351 लीटर विदेशी शराब बरामद की। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई बुधवार को की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद लाल बिगहा के पास गया से पटना जा रही दो सफेद कारों को रोककर तलाशी ली गई। इनमें एक होंडा सिटी और दूसरी डिजायर थी। पुलिस के मुताबिक, दोनों कारों से अलग-अलग कंपनियों की बोतलों में रखी शराब मिली। गिरफ्तार लोगों की पहचान बिट्टू कुमार, अमित कुमार और शिवशंकर कुमार के रूप में हुई है। वे पटना और गया जिले के अलग-अलग इलाकों के निवासी हैं। नदौल ओपी प्रभारी रोशन कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शराब कहां से लाई गई थी और इसे किसे पहुंचाना था, इसकी जानकारी पूछताछ के बाद सामने आएगी। तस्करी में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

