बांका-राज्यस्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू:पहले दिन 24 मुकाबले, मुंगेर, दरभंगा, भागलपुर और मगध की टीमों ने दर्ज की जीत

बांका-राज्यस्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू:पहले दिन 24 मुकाबले,  मुंगेर, दरभंगा, भागलपुर और मगध की टीमों ने दर्ज की जीत

बांका शहर के आरएमके इंटर स्कूल मैदान में बुधवार को बिहार राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ हुआ। पहले दिन दो दर्जन से अधिक मुकाबले खेले गए। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। तीन अलग-अलग कोर्ट पर मुकाबले देर शाम तक चलते रहे। विभिन्न प्रमंडलों की टीमों ने अगले दौर में जगह बनाने के लिए जोरदार संघर्ष किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन उप विकास आयुक्त उपेंद्र सिंह, अपर समाहर्ता अजीत कुमार, उपनिदेशक खेल अजय कुमार सिंह, एसडीओ राजकुमार, जिला खेल पदाधिकारी विनित सिंहा और प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. राकेश रंजन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर और गुब्बारे उड़ाकर किया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… उद्घाटन समारोह में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। सरस्वती विद्या निकेतन आरएमके के विद्यार्थियों ने भरत कुमार के नेतृत्व में स्वागत गीत और छठ गीत प्रस्तुत किया। वहीं, निर्मला हरिमोहरा उच्च विद्यालय के बच्चों ने बैंड की धुन से समारोह में उत्साह भर दिया। मंच संचालन डॉ. रमेश कुमार झा ने किया। समारोह के बाद अधिकारियों ने खिलाड़ियों के साथ वॉलीबॉल खेलकर उनका उत्साह बढ़ाया। अंडर-19 में दरभंगा और मगध की जीत पहले दिन अंडर-19 वर्ग में दरभंगा ने सारण को 2-1 से हराया। वहीं, मगध की टीम ने मुंगेर प्रमंडल को 2-0 से पराजित किया। अंडर-17 वर्ग में मुंगेर ने पूर्णिया को 2-0 से शिकस्त दी। भागलपुर ने सारण को 2-1 से हराया, जबकि एकलव्य की टीम ने दरभंगा को 2-0 से पराजित किया। अंडर-14 में मुंगेर, सारण, मगध और तिरहुत जीते अंडर-14 वर्ग में मुंगेर ने कोसी को 2-0, सारण ने पूर्णिया को 2-0, मगध ने पटना को 2-1 और तिरहुत ने दरभंगा को 2-0 से हराया। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों ने स्मैश, अटैक और डिफेंस में बेहतर कौशल दिखाया। टीमों के बीच तालमेल और हर अंक के लिए संघर्ष ने दर्शकों का ध्यान खींचा। नौ प्रमंडलों और एकलव्य केंद्र की 30 टीमें ले रहीं भाग राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बिहार के नौ प्रमंडलों और एकलव्य केंद्र की कुल 30 टीमें हिस्सा ले रही हैं। विभिन्न जिलों से खिलाड़ियों के पहुंचने से बांका में खेल गतिविधियों को लेकर उत्साह है। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ दूसरे प्रमंडलों के खिलाड़ियों से खेल कौशल सीखने और अनुभव साझा करने का अवसर मिल रहा है। आयोजन को सफल बनाने में प्रदीप कुमार, चंदन कुमार, पंकज कुमार, हरीश गांगूली, राणा जसवंत सिंह, विजयंत सिंह, महेश चक्रवर्ती और रमेश प्रियदर्शी समेत राष्ट्रीय स्तर से पहुंचे दो दर्जन कोच और रेफरी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। आयोजकों के अनुसार, अगले दो दिनों में भी रोमांचक मुकाबले होंगे। बांका शहर के आरएमके इंटर स्कूल मैदान में बुधवार को बिहार राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ हुआ। पहले दिन दो दर्जन से अधिक मुकाबले खेले गए। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। तीन अलग-अलग कोर्ट पर मुकाबले देर शाम तक चलते रहे। विभिन्न प्रमंडलों की टीमों ने अगले दौर में जगह बनाने के लिए जोरदार संघर्ष किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन उप विकास आयुक्त उपेंद्र सिंह, अपर समाहर्ता अजीत कुमार, उपनिदेशक खेल अजय कुमार सिंह, एसडीओ राजकुमार, जिला खेल पदाधिकारी विनित सिंहा और प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. राकेश रंजन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर और गुब्बारे उड़ाकर किया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… उद्घाटन समारोह में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। सरस्वती विद्या निकेतन आरएमके के विद्यार्थियों ने भरत कुमार के नेतृत्व में स्वागत गीत और छठ गीत प्रस्तुत किया। वहीं, निर्मला हरिमोहरा उच्च विद्यालय के बच्चों ने बैंड की धुन से समारोह में उत्साह भर दिया। मंच संचालन डॉ. रमेश कुमार झा ने किया। समारोह के बाद अधिकारियों ने खिलाड़ियों के साथ वॉलीबॉल खेलकर उनका उत्साह बढ़ाया। अंडर-19 में दरभंगा और मगध की जीत पहले दिन अंडर-19 वर्ग में दरभंगा ने सारण को 2-1 से हराया। वहीं, मगध की टीम ने मुंगेर प्रमंडल को 2-0 से पराजित किया। अंडर-17 वर्ग में मुंगेर ने पूर्णिया को 2-0 से शिकस्त दी। भागलपुर ने सारण को 2-1 से हराया, जबकि एकलव्य की टीम ने दरभंगा को 2-0 से पराजित किया। अंडर-14 में मुंगेर, सारण, मगध और तिरहुत जीते अंडर-14 वर्ग में मुंगेर ने कोसी को 2-0, सारण ने पूर्णिया को 2-0, मगध ने पटना को 2-1 और तिरहुत ने दरभंगा को 2-0 से हराया। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों ने स्मैश, अटैक और डिफेंस में बेहतर कौशल दिखाया। टीमों के बीच तालमेल और हर अंक के लिए संघर्ष ने दर्शकों का ध्यान खींचा। नौ प्रमंडलों और एकलव्य केंद्र की 30 टीमें ले रहीं भाग राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बिहार के नौ प्रमंडलों और एकलव्य केंद्र की कुल 30 टीमें हिस्सा ले रही हैं। विभिन्न जिलों से खिलाड़ियों के पहुंचने से बांका में खेल गतिविधियों को लेकर उत्साह है। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ दूसरे प्रमंडलों के खिलाड़ियों से खेल कौशल सीखने और अनुभव साझा करने का अवसर मिल रहा है। आयोजन को सफल बनाने में प्रदीप कुमार, चंदन कुमार, पंकज कुमार, हरीश गांगूली, राणा जसवंत सिंह, विजयंत सिंह, महेश चक्रवर्ती और रमेश प्रियदर्शी समेत राष्ट्रीय स्तर से पहुंचे दो दर्जन कोच और रेफरी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। आयोजकों के अनुसार, अगले दो दिनों में भी रोमांचक मुकाबले होंगे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *