दो चचेरे भाइयों पर चाकू से हमला:1 गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, पति-पत्नी के झगड़े में बीच-बचाव करना पड़ा भारी

दो चचेरे भाइयों पर चाकू से हमला:1 गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, पति-पत्नी के झगड़े में बीच-बचाव करना पड़ा भारी

झालावाड़ जिले के असनावर थाना क्षेत्र के अकतासा गांव में पति-पत्नी के झगड़े के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे दो चचेरे भाइयों पर चाकू से हमला किया गया। दोनों घायल हैं और झालावाड़ के जिला एसआरजी अस्पताल में भर्ती हैं। असनावर पुलिस के अनुसार, घायल सूरज मीणा (27), बाबूलाल मीणा का बेटा है। उसका चचेरा भाई रवि मीणा, लालचंद मीणा का बेटा है। दोनों घाटोली क्षेत्र के खेरखेड़ा गांव के रहने वाले हैं। परिजनों ने बताया कि सूरज और रवि अपनी बहन अनीता मीणा के ससुराल अकतासा गांव आए थे। इसी दौरान अनीता के पड़ोस में रहने वाली एक महिला का अपने पति से झगड़ा हो रहा था। विवाद बढ़ने पर दोनों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने की कोशिश की। इसी दौरान झगड़ा कर रहे व्यक्ति ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। सूरज के पेट में चाकू फंस गया था, जिसे बाद में निकाला गया। सूरज की हालत गंभीर थी। उसे ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया और अब सर्जिकल आईसीयू में इलाज चल रहा है। रवि का भी अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और हमले के कारणों व घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। असनावर पुलिस अधिकारियों से मामले पर स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *