लुधियाना में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। शिमलापुरी के रहने वाले दुर्गेश कुमार सुबह लगभग 6:15 बजे अपनी बाइक पर संत ईशर सिंह स्कूल के पास लगने वाली RSS की शाखा में जा रहे थे। इसी दौरान रॉन्ग साइड से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो/पिकअप गाड़ी ने उन्हें सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि गाड़ी ने बाइक समेत उन्हें करीब 20 मीटर तक घसीटा। इस पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आ गया है, जिसमें बाइक पर जा रहे दुर्गेश को गाड़ी सामने से टक्कर मारते हुए साफ नजर आ रही है। टक्कर के बाद दोबारा गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की सिविल अस्पताल में भर्ती घायल दुर्गेश ने बताया कि टक्कर लगने के बाद वह सड़क पर गिर गए थे और गाड़ी उन्हें घसीटते हुए ले गई। दुर्गेश के मुताबिक आरोपी ड्राइवर ने वहां रुकने की बजाय गाड़ी बैक करके उनके ऊपर दोबारा चढ़ाने की कोशिश की। शोर सुनकर जब आसपास के लोग और दोस्त घरों से बाहर निकल आए तो आरोपी मौके से गाड़ी भगा कर फरार हो गया। घायल सिविल अस्पताल में भर्ती, सख्त कार्रवाई की मांग दुर्गेश जो कि एक्सपेलर पार्ट्स का काम करते हैं और रोजाना शाखा जाते हैं को हादसे के बाद तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के बाद से उन्हें काफी घबराहट हो रही है और चक्कर आ रहे हैं। यह मामला मराड़ो (Marado) चौकी पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आता है। घायल ने प्रशासन से मांग की है कि CCTV के आधार पर दोषी ड्राइवर की पहचान करके उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

