यमन की सेना को हूती विद्रोहियों के खिलाफ मिली कामयाबी, बाब अल-मंदेब स्ट्रेट के पास कई ठिकानों पर कब्ज़े का दावा

यमन की सेना को हूती विद्रोहियों के खिलाफ मिली कामयाबी, बाब अल-मंदेब स्ट्रेट के पास कई ठिकानों पर कब्ज़े का दावा

हूती विद्रोहियों (Houthis) और यमन (Yemen) की सरकारी सेना के बीच जंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। दोनों पक्ष लगातार एक-दूसरे के ठिकानों पर हमले कर रहे हैं। यमनी सेना हूतियों के रणनीतिक रूप से अहम ठिकानों पर कब्ज़ा करने के मिशन को भी तेज़ी से आगे बढ़ा रही है और इस अभियान में सेना को हूतियों के खिलाफ कामयाबी मिली है।

बाब अल-मंदेब स्ट्रेट के पास कई ठिकानों पर कब्ज़े का दावा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यमन की सेना ने दावा किया है कि उन्होंने दक्षिण-पश्चिमी यमन के बाब अल-मंदेब स्ट्रेट (Bab al-Mandeb Strait) इलाके में एक अभियान के दौरान कई ठिकानों पर कब्ज़ा कर लिया है। इनमें पहाड़ियों की चोटियों सहित कई रणनीतिक ठिकाने शामिल हैं।

मारे गए कई हूती लड़ाके

यमन की सेना ने जानकारी दी कि इस अभियान के दौरान कई हूती लड़ाके मारे गए। कई हूती लड़ाके सेना के हमले में घायल भी हो गए। यमन की सेना को इस अभियान में सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन की सेना ने हवाई सहायता मुहैया कराई।

यह खबर अपडेट हो रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *