IND vs NZ: ऑकलैंड के ईडन पार्क में भी बोलती है बल्लेबाजों की तूती, जहां खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच चौथा T20I

IND vs NZ: ऑकलैंड के ईडन पार्क में भी बोलती है बल्लेबाजों की तूती, जहां खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच चौथा T20I

New Zealand vs India 4th T20I: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में मंगलवार को मेहमान टीम ने वेलिंगटन में जबरदस्‍त जीत के साथ सीरीज पर 3-0 से कब्‍जा कर लिया। अब इस सीरीज का चौथा मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा। जहां श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम इंडिया अपनी बढ़त को 4-0 करने के इरादे से उतरेगी, ताकि आखिरी मैच भी जीतकर कीवियों के घर में क्‍लीन स्‍वीप किया जा सके। वहीं, मेजबान न्‍यूजीलैंड अपने घर में सम्‍मान बचाने के इरादे से उतरेगी। इस मैच से पहले आज हम आपको ईडन पार्क के रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं।

244 रन के लक्ष्‍य का पीछा करते हुए ईडन पार्क में ऑस्‍ट्रेलिया ने 7 गेंद शेष रहते दर्ज की थी जीत

ईडन पार्क में खेले जाने वाले चौथे मुकाबले में भी बल्‍लेबाजों का बोलबाला देखने को मिल सकता है, क्‍योंकि यहां भी पिच अक्‍सर बल्‍लेबाजों की मददगार रही हैं। यहां सबसे बड़ा टोटल बनाने का रिकॉर्ड ऑस्‍ट्रेलिया के नाम दर्ज है। जब कंगारू टीम ने न्‍यूजीलैंड के खिलाफ फरवरी 2018 में 18.5 ओवर 245 रन बनाते हुए जीत दर्ज की थी। उस मैच में मेजबान न्‍यूजीलैंड ने ऑस्‍ट्रेलिया के सामने 244 रन का लक्ष्‍य रखा था। उस मुकाबले में दोनों टीमों ने मिलकर कुल 488 रन बनाए थे, जो कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इस मैदान पर बना दोनों टीमों का सबसे बड़ा टोटल है।

ईडन पार्क ऑकलैंड में T20I के सबसे बड़े टीम स्कोर

रैंक टीम स्कोर ओवर रन रेट पारी विपक्षी टीम मैच की तारीख नतीजा
1 ऑस्ट्रेलिया 245/5 18.5 13.00 दूसरी न्यूजीलैंड 16 फरवरी 2018 जीता
2 न्यूजीलैंड 243/6 20.0 12.15 पहली ऑस्ट्रेलिया 16 फरवरी 2018 हारा
3 न्यूजीलैंड 226/8 20.0 11.30 पहली पाकिस्तान 12 जनवरी 2024 जीता
4 ऑस्ट्रेलिया 214/5 20.0 10.70 पहली न्यूजीलैंड 17 फरवरी 2005 जीता
4 इंग्लैंड 214/7 20.0 10.70 पहली न्यूजीलैंड 9 फरवरी 2013 जीता
6 पाकिस्तान 207/1 16.0 12.93 दूसरी न्यूजीलैंड 21 मार्च 2025 जीता
6 न्यूजीलैंड 207/5 20.0 10.35 पहली वेस्टइंडीज 6 नवंबर 2025 जीता
8 भारत 204/4 19.0 10.73 दूसरी न्यूजीलैंड 24 जनवरी 2020 जीता
9 न्यूजीलैंड 204 19.5 10.28 पहली पाकिस्तान 21 मार्च 2025 हारा
9 वेस्टइंडीज 204/8 20.0 10.20 दूसरी न्यूजीलैंड 6 नवंबर 2025 हारा

ईडन पार्क ऑकलैंड में T20I के सबसे बड़े मैच एग्रीगेट

रैंक पहली टीम दूसरी टीम कुल रन कुल विकेट कुल ओवर रन रेट मैच की तारीख
1 न्यूजीलैंड ऑस्ट्रेलिया 488 11 38.5 12.56 16 फरवरी 2018
2 न्यूजीलैंड पाकिस्तान 411 11 35.5 11.46 21 मार्च 2025
2 न्यूजीलैंड वेस्टइंडीज 411 13 40.0 10.27 6 नवंबर 2025
4 न्यूजीलैंड भारत 407 9 39.0 10.43 24 जनवरी 2020
5 न्यूजीलैंड पाकिस्तान 406 18 38.0 10.68 12 जनवरी 2024
6 न्यूजीलैंड श्रीलंका 392 13 40.0 9.80 2 अप्रैल 2023
7 न्यूजीलैंड इंग्लैंड 388 16 40.0 9.70 9 फरवरी 2013
8 न्यूजीलैंड ऑस्ट्रेलिया 384 15 40.0 9.60 17 फरवरी 2005
9 न्यूजीलैंड वेस्टइंडीज 359 12 31.2 11.45 27 नवंबर 2020
10 न्यूजीलैंड पाकिस्तान 354 14 38.3 9.19 25 जनवरी 2018

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *