दीपावली पर मिठाइयों की बढ़ती मांग और मिलावट की आशंका को देखते हुए खाद्य-औषधि प्रशासन ने जांच अभियान तेज कर दिया है। टीम ने बिलासपुर की 3 मिठाई दुकानों से मावा, कुंदा, बेसन लड्डू और काजू कतली के सैंपल लिए हैं। विभाग के अभिहित अधिकारी आरआर देवांगन ने बताया कि बस स्टैंड स्थित सूर्या रॉयल स्वीट्स से मावा, जूना बिलासपुर के बजरंग प्रसाद भंडार से कुंदा और बेसन लड्डू, जबकि श्री बजरंगबली स्वीट्स से काजू कतली के सैंपल लिए गए हैं। सभी नमूनों को सील कर जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच में खाद्य पदार्थ अमानक पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी ने बताया कि जांच अभियान का उद्देश्य त्योहार के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है।
रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने नमूनों को खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की है। प्रयोगशाला की रिपोर्ट मिलने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि संबंधित मिठाइयां निर्धारित गुणवत्ता सही है या नहीं। रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मिठाई खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

