सीएम बोले-कांग्रेस अपने अंदर की कमियां खोजे:आपकी कमी को कोई दूसरा दूर नहीं कर सकता, जनता के मन में पैठ बनाइए

सीएम बोले-कांग्रेस अपने अंदर की कमियां खोजे:आपकी कमी को कोई दूसरा दूर नहीं कर सकता, जनता के मन में पैठ बनाइए

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस को अपने अंदर की कमियों को खोजना चाहिए। आपकी कमी को कोई दूसरा दूर नहीं कर सकता है। आप जनता के बीच में जाइए, जनता के मन में पैठ बनाइए। आप इन आरोप-प्रत्यारोपों से कुछ हासिल नहीं कर पाएंगे। सीएम ने कहा- कांग्रेस लंबे समय से सभी जगह हार रही है। आप उसके कारण में जाइए, आपका नेतृत्व कैसा है, इसे भी देखिए। आप जनता के बीच में कितना रहते हैं, यह भी देखिए। उन्होंने कहा- कांग्रेस जहां भी चुनाव हारती है, वहां ईवीएम को दोष देती है। एसआईआर की बात करती है। लेकिन अब यह बहाने नहीं चलेंगे। दरअसल, सीएम भजनलाल शर्मा बुधवार सुबह सेंट्रल पार्क में मॉर्निंग वॉक पर पहुंचे थे। वॉक के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए यह बातें कहीं। दिवंगत माता-पिता पर टिप्पणी का अधिकार नहीं सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी के खिलाफ जो टिप्पणी की है। इस टिप्पणी से वह रसातल में जाएंगे। सीएम ने कहा- पीएम मोदी के दिवंगत पिता पर जिस तरह की टिप्पणी उन्होंने की है, क्या वह उन्हें शोभा देता है। मैं उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष को कहना चाहता हूं कि यह शब्द राजनीति में कहीं स्थान नहीं रखते हैं। मैं इसकी घोर निंदा करता हूं। मैं यह भी कहना चाहता हूं दिवंगत माता-पिता किसी के भी हो, किसी को इस तरह की टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा- कांग्रेस ने समय-समय पर जिस तरह की अफवाएं फैलाने का काम किया है। यह लोग तुष्टिकरण की बात करते हैं, यह देश बहुत लंबे समय से देख रहा है। अब इसके लिए कोई गुंजाइश नहीं है। इसलिए मैं यही कहूंगा कि इन कांग्रेस के लोगों को ईश्वर सद्बुद्धि दे और यह राष्ट्र के हित में काम करें। पंचायत चुनाव में बीजेपी को बहुमत मिलेगा सीएम ने कहा- हम राजस्थान में वन स्टेट वन इलेक्शन करवा रहे हैं। जब हमने इसकी बात की थी तो इन लोगों ने किस-किस तरह की टिप्पणी की थी, आपको सब पता है। प्रदेश में निकाय चुनाव हो गए हैं। पंचायत चुनाव हो रहे हैं। मैं कहना चाहता हूं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज आमजन, गरीब, किसान, मजदूर के लिए हमारी डबल इंजन की सरकार काम कर रही है। हमें जनता पर भरोसा है कि पंचायत चुनाव में भी बीजेपी बहुत बड़े बहुमत के साथ राजस्थान में आएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *