गुरुद्वारा सचखंड साहिब में श्रीगुरु रामदास का प्रकाश पर्व:लखनऊ के गोमती नगर में संगत ने गुरबाणी और कीर्तन से भक्ति की

गुरुद्वारा सचखंड साहिब में श्रीगुरु रामदास का प्रकाश पर्व:लखनऊ के गोमती नगर में संगत ने गुरबाणी और कीर्तन से भक्ति की

लखनऊ के गोमती नगर स्थित गुरुद्वारा सचखंड साहिब में श्री गुरु रामदास जी का पावन प्रकाश पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। विशेष दीवान में बड़ी संख्या में संगत शामिल हुई। गुरबाणी और शब्द कीर्तन से पूरा गुरुद्वारा परिसर भक्तिमय हो गया।
हजूरी रागी भाई गुरप्रीत सिंह, अरविन्द सिंह और गुरदीप सिंह ने शब्द कीर्तन किया। रसभरी आवाज में गुरबाणी प्रस्तुत कर संगत को निहाल किया। कथा विचार के जरिए गुरु की शिक्षाओं और जीवन से जुड़े प्रसंग बताए गए। आरती, गुरबाणी और शब्द कीर्तन के दौरान संगत ने श्रद्धा के साथ सहभागिता की। गुरु की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया।
अरदास के साथ हुआ समापन
विशेष दीवान का समापन अरदास और हुक्मनामा के साथ हुआ। संगत ने गुरु के समक्ष माथा टेका। सुख-शांति और परिवार की खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम के बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। संगत ने एक साथ बैठकर प्रसाद और लंगर ग्रहण किया। गुरुद्वारा प्रबंध समिति ने आयोजन में पहुंची संगत के लिए विशेष व्यवस्थाएं की थीं। गोमती नगर और आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग प्रकाश पर्व में शामिल हुए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *