कैथल में 5 दिन पहले आए तूफान में माता गेट बाजीगर धर्मशाला के पास से एक गरीब 8 साल का बच्चा लापता हो गया। बच्चा तूफान आने से कुछ समय पहले दुकान पर खाने पीने का सामान लेने के लिए गया था, लेकिन उसके घर पहुंचने से पहले ही तूफान आ गया और तभी से बच्चा लापता है। परिवार के सदस्य उसे ढूंढने में सहयोग करने की प्रशासन से अपील कर रहे हैं। इस संबंध में परिजनों ने शहर थाना में भी बच्चे की लापता होने संबंधित शिकायत दी है। दुकान पर सामान लेने गया था बिहार के सिमराहा गांव के वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वह इस समय बाजीगर धर्मशाला के पास किराए पर कमरा लेकर रहता है। उसकी पत्नी व बच्चे भी साथ में रहते हैं। उसके तीन बेटे और एक बेटी हैं और वह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार को पाल रहा है। 24 अक्टूबर को रात के समय जब तूफान आया तो उस टाइम उसका छोटा बेटा मुन्ना दुकान पर सामान लेने के लिए गया हुआ था। परिवार का सबसे छोटा बच्चा वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा। जब परिवार के लोग उसे ढूंढने के लिए निकले तो उसका कोई पता नहीं लगा। परिवार आज भी उसे ढूंढ रहा है। बच्चे के परिजनों ने बताया कि लापता हुआ बच्चा मुन्ना उनके परिवार में सबसे छोटा है और वह पास के ही एक प्राइवेट स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ता है। परिवार ने अपील की है कि अगर किसी को बच्चों के बारे में पता चले तो तुरंत परिवार से संपर्क कर सकते हैं ताकि उन्हें अपना बेटा वापस मिल सके। बच्चे की तलाश में जुटी पुलिस वहीं शहर थाना एसएचओ सतपाल सिंह ने बताया कि पुलिस भी बच्चे की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल उसका पता नहीं लग पाया है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि बच्चे के बारे में पता लगे तो तुरंत शहर थाना पुलिस को सूचित करें।

