ट्रॉली बैग में गांजा छिपाकर ला रहे दो तस्कर गिरफ्तार:ओडिशा से गांजा लाकर महोबा में करते थे सप्लाई, 10.525 किलो बरामद

ट्रॉली बैग में गांजा छिपाकर ला रहे दो तस्कर गिरफ्तार:ओडिशा से गांजा लाकर महोबा में करते थे सप्लाई, 10.525 किलो बरामद

महोबा जिले की खन्ना थाना पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 किलो 525 ग्राम सूखा गांजा बरामद किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि ये तस्कर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की आंखों में धूल झोंकने के लिए बेहद शातिर तरीका अपना रहे थे।पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी उड़ीसा से सस्ते दामों में गांजा खरीदकर लंबी दूरी की ट्रेनों और रोडवेज बसों के जरिए महोबा ला रहे थे। ट्रॉली बैग के अंदर टेप से लपेटकर गांजा छिपाया चेकिंग से बचने के लिए उन्होंने कपड़े रखने वाले ट्रॉली बैग के अंदर टेप से लपेटकर गांजा छिपाया हुआ था, ताकि किसी को भी उन पर शक न हो। उड़ीसा से रायपुर, मानिकपुर, कर्वी और बांदा का सफर तय करते हुए ये तस्कर आसानी से अलग-अलग राज्यों की पुलिस को चकमा देते हुए महोबा की सीमा में दाखिल हो गए थे। मंगलवार रात गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप अहिरवार और मान सिंह अहिरवार के रूप में हुई है, जो महोबकंठ थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। तस्करों ने बताया कि उन्हें मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के इमलिया गांव निवासी चरन राजपूत उर्फ चन्नू ने इस अवैध धंधे में लगा रखा था। मास्टरमाइंड चरन हर चक्कर के बदले उन्हें रुपए देता था। खेप को ग्राहकों तक पहुंचाने की साजिश महोबा के रास्ते इस खेप को ग्राहकों तक पहुंचाने की साजिश थी, लेकिन खन्ना पुलिस की मुस्तैदी और मुखबिर की सटीक सूचना ने इन तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया और चिचारा मोड पर दोनों को पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। जब पुलिस ने ट्रॉली बैग खोलकर देखा तो दंग रह गई उसके अंदर गांजा रखा हुआ था। फिलहाल पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज रही है। तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही इस मामले को लेकर खन्ना थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बुधवार सुबह 9 बजे बताया कि इस तस्करी के मुख्य सरगना चरन राजपूत की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। तस्करों के इस शातिर दिमाग और तस्करी के नए तौर-तरीकों ने पुलिस महकमे को भी सकते में डाल दिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *