चाकू और गोली मारकर दो भाईयों से 6 हजार लूटे:शराब के लिए मांगे से दो हजार, नहीं देने पर किया हमला; एक की हालत गंभीर

चाकू और गोली मारकर दो भाईयों से 6 हजार लूटे:शराब के लिए मांगे से दो हजार, नहीं देने पर किया हमला; एक की हालत गंभीर

जबलपुर में मंगलवार रात 11:30 बजे रानीताल फ्लाईओवर पर बदमाशों ने शराब पीने के लिए रुपए नहीं देने पर दो भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। आरोप है कि दोनों ने भागने की कोशिश की तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इसके बाद दोनों भाइयों से 6 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत गंभीर बताई गई है। लार्डगंज थाना पुलिस ने शिकायत पर पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। रानीताल फ्लाईओवर के पास आरोपियों ने रोका अन्ना मोहल्ला निवासी मोहम्मद अथर अंसारी ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। मंगलवार रात वह अपने छोटे भाई मोहम्मद अली हुसैन के साथ मंडी में चाय पीने गया था। दोनों एक्सिस वाहन से घर लौट रहे थे। रानीताल फ्लाईओवर के पास पहुंचे, तभी साहू मोहल्ला निवासी सत्या सिंह राजपूत, सत्यम साहू और वीरू समेत पांच युवक दो बाइकों से वहां पहुंचे। शराब के लिए मांगे 2 हजार रुपए अथर के मुताबिक बदमाशों ने चाकू दिखाकर शराब पीने के लिए 2 हजार रुपए मांगे। दोनों भाइयों ने रुपए देने से मना किया और वहां से निकलने लगे। इसी दौरान सत्या ने मुझ पर चाकू से हमला कर दिया। घायल होने के बावजूद दोनों ने भागने की कोशिश की, तो आरोपी सत्यम ने पिस्टल से फायरिंग कर दिया। गोली लगने के बाद हुसैनी जमीन पर गिर गया। एक के पैर में चाकू, दूसरा अस्पताल में भर्ती अथर ने बताया कि बदमाश उसके पास रखे 4 हजार रुपए और उसके भाई अली हुसैन के पास रखे 2 हजार रुपए लूटकर फ्लाईओवर की ओर भाग गए। राहगीरों ने दोनों को खून से लथपथ हालत में मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। अथर के पैर में चाकू लगा है, जबकि अली हुसैन अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर बताई गई है। अथर ने आरोप लगाया कि हमला करने वाले युवक पहले भी लूट और मारपीट जैसी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी एएसआई मनोज गोस्वामी ने बताया कि घायलों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *