लखनऊ में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का सफल संयोजन करण वाल्मीकि एवं यश वाल्मीकि द्वारा किया गया। जयंती समारोह में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महर्षि वाल्मीकि के विचारों व शिक्षाओं को याद किया। मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप, वरिष्ठ नेता नदीम ख़ान और सपा अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव रामबाबू सुदर्शन उपस्थित रहे। अतिथियों ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। अपने संबोधन में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन और उनके द्वारा रचित रामायण समाज को समानता और भ्रातृत्व का मार्ग दिखाती है। आयोजक करण वाल्मीकि और यश वाल्मीकि थे।

