हाईकोर्ट के आदेश से चार CFO मूल पद पर वापस:बांदा सीएफओ मतलूब हुसैन समेत 4 अधिकारी 2020 में बने थे CFO, अब मूल पद पर लौटेंगे

हाईकोर्ट के आदेश से चार CFO मूल पद पर वापस:बांदा सीएफओ मतलूब हुसैन समेत 4 अधिकारी 2020 में बने थे CFO, अब मूल पद पर लौटेंगे

अग्निशमन विभाग में पदोन्नति और वरिष्ठता से जुड़े पुराने विवाद के बाद बांदा में तैनात मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) मतलूब हुसैन को उनके मूल पद अग्निशमन अधिकारी पर वापस भेजने का आदेश जारी किया गया है। वर्ष 2020 में सीएफओ पद पर पदोन्नत चार अधिकारियों की पदोन्नति की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया। हालांकि, मतलूब हुसैन के लंबे अवकाश पर होने के कारण अभी उन्हें आदेश की प्रति नहीं सौंपी जा सकी है। अपर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश अग्निशमन एवं आपात सेवा पद्मजा चौहान की ओर से जारी आदेश में मतलूब हुसैन के अलावा विजय प्रकाश त्रिपाठी, अखिलेश प्रताप सिंह और उमेश गौतम के नाम शामिल हैं। नई वरिष्ठता सूची में वरिष्ठता के आधार पर आगे पाए गए यदुनाथ सिंह को इस कार्रवाई से अलग रखा गया है। हाईकोर्ट ने निरस्त की थी वरिष्ठता सूची विभाग में वरिष्ठता को लेकर विवाद 12 दिसंबर 2019 को जारी सूची से शुरू हुआ था। उमाकांत सिंह और अन्य ने इस सूची को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में चुनौती दी थी। मामले में न्यायालय ने 27 जनवरी 2023 को वरिष्ठता सूची निरस्त कर दी थी। इसके बाद विभागीय मुख्यालय ने 4 मार्च 2024 को नई अंतिम वरिष्ठता सूची जारी की। नई सूची के आधार पर हुई पदोन्नति की समीक्षा नई वरिष्ठता सूची के आधार पर 23 अगस्त 2020 को सीएफओ पद पर हुई पदोन्नतियों की समीक्षा की गई। शासन और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की संस्तुति के बाद चार अधिकारियों को उनके मूल पद पर प्रत्यावर्तित करने का निर्णय लिया गया। अवकाश से लौटने पर आदेश की प्रति सौंपी जाएगी मतलूब हुसैन को आदेश की प्रति तामील कराने के लिए बांदा के पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही वेतन-भत्तों समेत अन्य प्रशासनिक मामलों में नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया है। विभागीय स्तर पर बताया गया कि मतलूब हुसैन के अवकाश से लौटने पर उन्हें आदेश की प्रति सौंपी जाएगी। इसके बाद उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *