दरभंगा में विशेष अभियान 6.0 के तहत जिला गंगा समिति की ओर से नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या-02 स्थित सुंदरपुर की छठी पोखर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिला पदाधिकारी सह जिला गंगा समिति के अध्यक्ष कौशल कुमार के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में श्रमदान के साथ नमामि गंगे संकल्प कार्यक्रम भी हुआ। इस दौरान पोखर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई कर लोगों को जलस्रोतों के संरक्षण और पर्यावरण की स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान में नमामि गंगे वॉलंटियर्स, महात्मा गांधी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के युवा स्वयंसेवकों, दरभंगा नगर निगम के स्वच्छता कर्मियों और स्थानीय वार्ड पार्षद भगवान लाल ठाकुर ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक श्रमदान कर सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने और जलस्रोतों के संरक्षण का संदेश दिया।
युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक बनाना उद्धेश्य जिला गंगा समिति के जिला परियोजना पदाधिकारी फारूक इमाम ने कहा कि विशेष अभियान 6.0 का उद्देश्य स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ना, सार्वजनिक स्थलों और जलस्रोतों को स्वच्छ रखना, युवाओं-स्थानीय समुदाय को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक और सक्रिय बनाना है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को जल संरक्षण और स्वच्छता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई। अभियान में संजीव कुमार, सुमित कुमार, ओंकार साह, रीतिश कुमार सहित बड़ी संख्या में युवाओं, स्वच्छता कर्मियों और स्वच्छता साथियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। दरभंगा में विशेष अभियान 6.0 के तहत जिला गंगा समिति की ओर से नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या-02 स्थित सुंदरपुर की छठी पोखर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिला पदाधिकारी सह जिला गंगा समिति के अध्यक्ष कौशल कुमार के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में श्रमदान के साथ नमामि गंगे संकल्प कार्यक्रम भी हुआ। इस दौरान पोखर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई कर लोगों को जलस्रोतों के संरक्षण और पर्यावरण की स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान में नमामि गंगे वॉलंटियर्स, महात्मा गांधी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के युवा स्वयंसेवकों, दरभंगा नगर निगम के स्वच्छता कर्मियों और स्थानीय वार्ड पार्षद भगवान लाल ठाकुर ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक श्रमदान कर सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने और जलस्रोतों के संरक्षण का संदेश दिया।
युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक बनाना उद्धेश्य जिला गंगा समिति के जिला परियोजना पदाधिकारी फारूक इमाम ने कहा कि विशेष अभियान 6.0 का उद्देश्य स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ना, सार्वजनिक स्थलों और जलस्रोतों को स्वच्छ रखना, युवाओं-स्थानीय समुदाय को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक और सक्रिय बनाना है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को जल संरक्षण और स्वच्छता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई। अभियान में संजीव कुमार, सुमित कुमार, ओंकार साह, रीतिश कुमार सहित बड़ी संख्या में युवाओं, स्वच्छता कर्मियों और स्वच्छता साथियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

