दरभंगा स्नातक निर्वाचन- दूसरे राउंड तक भाजपा के सर्वेश आगे:शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जनसुराज कैंडिडेट जीते, मदन मोहन झा को 1111 वोट से हराया

दरभंगा स्नातक निर्वाचन- दूसरे राउंड तक भाजपा के सर्वेश आगे:शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जनसुराज कैंडिडेट जीते, मदन मोहन झा को 1111 वोट से हराया

दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जनसुराज के प्रत्याशी सुरेश प्रसाद राय ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा को 1111 मतों से हराया किया। सुरेश प्रसाद राय मूल रूप से बेगूसराय के रहने वाले हैं। मंगलवार देर रात करीब दो बजे के बाद निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से उन्हें जीत का प्रमाण पत्र दिया गया। इसके बाद वे अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ मतगणना केंद्र से बाहर निकले। समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। इस दौरान जमकर अबीर-गुलाल उड़ाए गए और आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया गया। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में दूसरे राउंड तक भाजपा प्रत्याशी आगे दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना बुधवार को भी जारी है। दूसरे राउंड तक भाजपा प्रत्याशी सर्वेश कुमार बढ़त बनाए हुए थे। पहले राउंड में सर्वेश कुमार को 1884 मत मिले थे, जबकि राजद प्रत्याशी अनिल कुमार झा को 1647, कांग्रेस प्रत्याशी रजनीकांत पाठक को 414 और जन सुराज प्रत्याशी मोहम्मद इम्तियाज को 935 मत प्राप्त हुए थे। दूसरे राउंड में सर्वेश कुमार को 3695 मत, अनिल कुमार झा को 3220 मत, रजनीकांत पाठक को 826 मत और मोहम्मद इम्तियाज को 1819 मत मिले। मतगणना के दौरान भाजपा प्रत्याशी सर्वेश कुमार बढ़त पर थे। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के अंतिम परिणाम की घोषणा उस समय तक नहीं हुई थी। तीसरी बार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे थे सुरेश प्रसाद राय सुरेश प्रसाद राय ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि वे तीसरी बार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे थे। इससे पहले दो बार बहुत कम मतों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। इस बार शिक्षकों ने उन पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि नौ वर्ष पहले ही उन्होंने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया था, ताकि शिक्षकों की सेवा कर सकें। उन्होंने दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के सभी मतदाताओं, शिक्षण संस्थानों के शिक्षक-कर्मचारियों और अपने समर्थकों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल उनकी नहीं, बल्कि सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों और उनके परिवारजनों की जीत है। संकल्प पत्र में किए वादे पूरे करने का भरोसा सुरेश प्रसाद राय ने कहा कि शिक्षक सेवा के दौरान उन्होंने जो संकल्प लिया था, उसे पूरा करने के लिए लगातार प्रयासरत रहे हैं। उन्होंने अपने संकल्प पत्र में शिक्षकों से जुड़े जिन मुद्दों का उल्लेख किया है, उन्हें पूरा करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षक भाइयों और बहनों ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रमाण पत्र मिलने में देर हुई, लेकिन यह निर्वाचन प्रक्रिया का हिस्सा है। भारत निर्वाचन आयोग से अनुमति मिलने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने उन्हें प्रमाण पत्र दिया। उन्होंने मतगणना में लगे अधिकारियों और कर्मियों के प्रति भी आभार व्यक्त किया तथा कहा कि मतगणना निष्पक्ष तरीके से हुई। शिक्षक सेवा केंद्र के रूप में इस्तेमाल होगा सरकारी आवास सुरेश प्रसाद राय ने कहा कि उन्हें मिलने वाले सरकारी आवास को शिक्षक सेवा केंद्र के रूप में विकसित करने का प्रयास करेंगे। वहां शिक्षकों की समस्याएं सुनी जाएंगी और उनके समाधान की दिशा में पहल की जाएगी। उन्होंने कहा कि जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर और पूरी टीम ने उन पर भरोसा जताया। इस जीत के माध्यम से मिथिलांचल में जन सुराज को लेकर एक संदेश गया है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम मतगणना केंद्र पर सचिव,निगरानी विभाग मयंक बरबरे,सचिव पंचायती राज विभाग,कमिश्नर हिमांशु कुमार राय,डीआईजी मनोज तिवारी,एसएसपी दरभंगा जगुनाथरड्डी जलरड्डी,दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर और बेगूसराय जिलों के जिलाधिकारी,डीडीसी मतगणना कार्य की निगरानी में जुटे रहे। मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रशासन की निगरानी में मतगणना की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। आज शाम तक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के परिणाम आने की संभावना है। दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जनसुराज के प्रत्याशी सुरेश प्रसाद राय ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा को 1111 मतों से हराया किया। सुरेश प्रसाद राय मूल रूप से बेगूसराय के रहने वाले हैं। मंगलवार देर रात करीब दो बजे के बाद निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से उन्हें जीत का प्रमाण पत्र दिया गया। इसके बाद वे अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ मतगणना केंद्र से बाहर निकले। समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। इस दौरान जमकर अबीर-गुलाल उड़ाए गए और आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया गया। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में दूसरे राउंड तक भाजपा प्रत्याशी आगे दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना बुधवार को भी जारी है। दूसरे राउंड तक भाजपा प्रत्याशी सर्वेश कुमार बढ़त बनाए हुए थे। पहले राउंड में सर्वेश कुमार को 1884 मत मिले थे, जबकि राजद प्रत्याशी अनिल कुमार झा को 1647, कांग्रेस प्रत्याशी रजनीकांत पाठक को 414 और जन सुराज प्रत्याशी मोहम्मद इम्तियाज को 935 मत प्राप्त हुए थे। दूसरे राउंड में सर्वेश कुमार को 3695 मत, अनिल कुमार झा को 3220 मत, रजनीकांत पाठक को 826 मत और मोहम्मद इम्तियाज को 1819 मत मिले। मतगणना के दौरान भाजपा प्रत्याशी सर्वेश कुमार बढ़त पर थे। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के अंतिम परिणाम की घोषणा उस समय तक नहीं हुई थी। तीसरी बार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे थे सुरेश प्रसाद राय सुरेश प्रसाद राय ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि वे तीसरी बार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे थे। इससे पहले दो बार बहुत कम मतों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। इस बार शिक्षकों ने उन पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि नौ वर्ष पहले ही उन्होंने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया था, ताकि शिक्षकों की सेवा कर सकें। उन्होंने दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के सभी मतदाताओं, शिक्षण संस्थानों के शिक्षक-कर्मचारियों और अपने समर्थकों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल उनकी नहीं, बल्कि सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों और उनके परिवारजनों की जीत है। संकल्प पत्र में किए वादे पूरे करने का भरोसा सुरेश प्रसाद राय ने कहा कि शिक्षक सेवा के दौरान उन्होंने जो संकल्प लिया था, उसे पूरा करने के लिए लगातार प्रयासरत रहे हैं। उन्होंने अपने संकल्प पत्र में शिक्षकों से जुड़े जिन मुद्दों का उल्लेख किया है, उन्हें पूरा करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षक भाइयों और बहनों ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रमाण पत्र मिलने में देर हुई, लेकिन यह निर्वाचन प्रक्रिया का हिस्सा है। भारत निर्वाचन आयोग से अनुमति मिलने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने उन्हें प्रमाण पत्र दिया। उन्होंने मतगणना में लगे अधिकारियों और कर्मियों के प्रति भी आभार व्यक्त किया तथा कहा कि मतगणना निष्पक्ष तरीके से हुई। शिक्षक सेवा केंद्र के रूप में इस्तेमाल होगा सरकारी आवास सुरेश प्रसाद राय ने कहा कि उन्हें मिलने वाले सरकारी आवास को शिक्षक सेवा केंद्र के रूप में विकसित करने का प्रयास करेंगे। वहां शिक्षकों की समस्याएं सुनी जाएंगी और उनके समाधान की दिशा में पहल की जाएगी। उन्होंने कहा कि जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर और पूरी टीम ने उन पर भरोसा जताया। इस जीत के माध्यम से मिथिलांचल में जन सुराज को लेकर एक संदेश गया है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम मतगणना केंद्र पर सचिव,निगरानी विभाग मयंक बरबरे,सचिव पंचायती राज विभाग,कमिश्नर हिमांशु कुमार राय,डीआईजी मनोज तिवारी,एसएसपी दरभंगा जगुनाथरड्डी जलरड्डी,दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर और बेगूसराय जिलों के जिलाधिकारी,डीडीसी मतगणना कार्य की निगरानी में जुटे रहे। मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रशासन की निगरानी में मतगणना की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। आज शाम तक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के परिणाम आने की संभावना है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *