झारखंड में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर:आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, 60 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा; स्कूल बंद

झारखंड में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर:आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, 60 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा; स्कूल बंद

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का प्रभाव झारखंड में बुधवार की सुबह से ही दिखने लगा है। राजधानी रांची में तड़के मेघ गर्जन और तेज हवा के साथ बारिश हुई। इसके बाद से रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। न केवल राजधानी रांची, बल्कि हजारीबाग, कोडरमा, चाईबासा, देवघर, गिरिडीह, बोकारो सहित तमाम जिलों में घने काले बादल छाए हुए हैं। चक्रवात की गंभीरता को देखते हुए सभी स्कूलों में आज और कल के लिए छुट्टी घोषित कर दी गई है। रांची समेत कई जिलों में ऑरेंज-यलो अलर्ट चक्रवाती तूफान के प्रभाव को देखते हुए मौसम विभाग ने रांची सहित झारखंड के विभिन्न जिलों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान भारी बारिश के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चलने की आशंका है। लगातार बारिश से निचले इलाकों में जलजमाव और आवागमन प्रभावित होने का खतरा है। तेज हवा से पेड़ और बिजली के खंभे गिरने की आशंका भी बनी हुई है। मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने की जरूरत है। मौसम विभाग के अलर्ट के मद्देनजर जिला प्रशासन ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। स्कूल बंद, अस्पतालों में बेड रिजर्व; प्रशासन अलर्ट मोड में रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने जिला आपदा समिति की बैठक बुलाकर अधिकारियों को अगले तीन दिनों तक अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। एहतियात के तौर पर सभी सरकारी और निजी स्कूलों में बुधवार और गुरुवार को छुट्टी घोषित की गई है। रिम्स और सदर अस्पताल में 10-10 बेड रिजर्व रखने के साथ पर्याप्त मात्रा में खून उपलब्ध रखने का निर्देश दिया गया है। बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी ड्यूटी पर मुस्तैद रहने को कहा गया है, ताकि खराब मौसम के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने पर जल्द बहाल की जा सके। नगर निगम को जलजमाव की स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। प्रशासन ने लोगों से मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने और आपात स्थिति में संबंधित विभागों से संपर्क करने की अपील की है। 53 वार्ड चार जोन में बंटे, 8 क्यूआरटी संभालेंगी मोर्चा रांची में चक्रवाती तूफान के प्रभाव से भारी बारिश और जलजमाव की आशंका को देखते हुए नगर निगम ने तैयारी की है। शहर के सभी 53 वार्डों को चार जोन में बांटा गया है। प्रत्येक जोन में दो-दो क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) तैनात की गई हैं। इस तरह कुल आठ टीमें 24 घंटे सक्रिय रहेंगी। इसके अलावा प्रत्येक जोन में स्वच्छता शाखा और हॉर्टिकल्चर शाखा की एक-एक नाइट टीम भी तैनात रहेगी। सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और जलजमाव से निपटने के लिए 500 अतिरिक्त सफाईकर्मियों की तैनाती की गई है। नगर निगम के कंट्रोल रूम को 24 घंटे चालू रखने का निर्देश दिया गया है। टीमें निचले इलाकों, जलजमाव वाले क्षेत्रों, नदियों और बड़े नालों के जलस्तर पर नजर रखेंगी। सभी जोन में नालियों की सफाई कराई जाएगी। तेज हवा से पेड़ गिरने या डालियां झुकने की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जाएगी। शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी नगर निगम ने लोगों से बारिश के दौरान जलजमाव, भरी नालियों, खुले बड़े नालों, पेड़ गिरने और अन्य नुकसान की सूचना संबंधित हेल्पलाइन पर देने की अपील की है। जिला प्रशासन के अबुआ साथी वाट्सऐप नंबर 9430328080 और नगर निगम के टोल फ्री नंबर 1800 5701235 पर सूचना दी जा सकती है। वहीं, बिजली संबंधी शिकायतों के लिए विभाग ने कंट्रोल रूम नंबर 9431135682 जारी किया है। समस्या निवारण के लिए 9031110118, 9031110119 और 9031110120 पर संपर्क कर सकते हैं। बिजली विभाग के कॉल सेंटर नंबर 1912, 18003456570, 9031110121, 9431135504 और 0651-271002 भी जारी किए गए हैं। बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का प्रभाव झारखंड में बुधवार की सुबह से ही दिखने लगा है। राजधानी रांची में तड़के मेघ गर्जन और तेज हवा के साथ बारिश हुई। इसके बाद से रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। न केवल राजधानी रांची, बल्कि हजारीबाग, कोडरमा, चाईबासा, देवघर, गिरिडीह, बोकारो सहित तमाम जिलों में घने काले बादल छाए हुए हैं। चक्रवात की गंभीरता को देखते हुए सभी स्कूलों में आज और कल के लिए छुट्टी घोषित कर दी गई है। रांची समेत कई जिलों में ऑरेंज-यलो अलर्ट चक्रवाती तूफान के प्रभाव को देखते हुए मौसम विभाग ने रांची सहित झारखंड के विभिन्न जिलों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान भारी बारिश के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चलने की आशंका है। लगातार बारिश से निचले इलाकों में जलजमाव और आवागमन प्रभावित होने का खतरा है। तेज हवा से पेड़ और बिजली के खंभे गिरने की आशंका भी बनी हुई है। मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने की जरूरत है। मौसम विभाग के अलर्ट के मद्देनजर जिला प्रशासन ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। स्कूल बंद, अस्पतालों में बेड रिजर्व; प्रशासन अलर्ट मोड में रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने जिला आपदा समिति की बैठक बुलाकर अधिकारियों को अगले तीन दिनों तक अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। एहतियात के तौर पर सभी सरकारी और निजी स्कूलों में बुधवार और गुरुवार को छुट्टी घोषित की गई है। रिम्स और सदर अस्पताल में 10-10 बेड रिजर्व रखने के साथ पर्याप्त मात्रा में खून उपलब्ध रखने का निर्देश दिया गया है। बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी ड्यूटी पर मुस्तैद रहने को कहा गया है, ताकि खराब मौसम के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने पर जल्द बहाल की जा सके। नगर निगम को जलजमाव की स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। प्रशासन ने लोगों से मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने और आपात स्थिति में संबंधित विभागों से संपर्क करने की अपील की है। 53 वार्ड चार जोन में बंटे, 8 क्यूआरटी संभालेंगी मोर्चा रांची में चक्रवाती तूफान के प्रभाव से भारी बारिश और जलजमाव की आशंका को देखते हुए नगर निगम ने तैयारी की है। शहर के सभी 53 वार्डों को चार जोन में बांटा गया है। प्रत्येक जोन में दो-दो क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) तैनात की गई हैं। इस तरह कुल आठ टीमें 24 घंटे सक्रिय रहेंगी। इसके अलावा प्रत्येक जोन में स्वच्छता शाखा और हॉर्टिकल्चर शाखा की एक-एक नाइट टीम भी तैनात रहेगी। सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और जलजमाव से निपटने के लिए 500 अतिरिक्त सफाईकर्मियों की तैनाती की गई है। नगर निगम के कंट्रोल रूम को 24 घंटे चालू रखने का निर्देश दिया गया है। टीमें निचले इलाकों, जलजमाव वाले क्षेत्रों, नदियों और बड़े नालों के जलस्तर पर नजर रखेंगी। सभी जोन में नालियों की सफाई कराई जाएगी। तेज हवा से पेड़ गिरने या डालियां झुकने की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जाएगी। शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी नगर निगम ने लोगों से बारिश के दौरान जलजमाव, भरी नालियों, खुले बड़े नालों, पेड़ गिरने और अन्य नुकसान की सूचना संबंधित हेल्पलाइन पर देने की अपील की है। जिला प्रशासन के अबुआ साथी वाट्सऐप नंबर 9430328080 और नगर निगम के टोल फ्री नंबर 1800 5701235 पर सूचना दी जा सकती है। वहीं, बिजली संबंधी शिकायतों के लिए विभाग ने कंट्रोल रूम नंबर 9431135682 जारी किया है। समस्या निवारण के लिए 9031110118, 9031110119 और 9031110120 पर संपर्क कर सकते हैं। बिजली विभाग के कॉल सेंटर नंबर 1912, 18003456570, 9031110121, 9431135504 और 0651-271002 भी जारी किए गए हैं।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *