डिवाइडर से टकराई बाइक, फार्मा कंपनी के मैनेजर-एमआर की मौत:50 मीटर तक घिसटते गए, विजिट कर लौट रहे थे

डिवाइडर से टकराई बाइक, फार्मा कंपनी के मैनेजर-एमआर की मौत:50 मीटर तक घिसटते गए, विजिट कर लौट रहे थे

मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। टक्कर के बाद बाइक सड़क पर करीब 50 मीटर तक फिसलती चली गई। दोनों युवक सड़क पर घिसटते हुए गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान गाजियाबाद निवासी प्रिंस (27) और बड़ौत के आजादपुर निवासी अमित तोमर (42) के रूप में हुई है। दोनों मेरठ की एक फार्मा कंपनी में नौकरी करते थे। दोनों डॉक्टरों की विजिट के बाद बाइक से अपने किराये के फ्लैट लौट रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। डॉक्टरों की विजिट के बाद लौट रहे थे दोनों पुलिस के मुताबिक, प्रिंस मूल रूप से गोरखपुर का रहने वाला था और गाजियाबाद में रह रहा था। वह फार्मा कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) था, जबकि अमित तोमर इसी कंपनी में एरिया मैनेजर था। मंगलवार को दोनों डॉक्टरों की विजिट के सिलसिले में निकले थे। काम खत्म करने के बाद दोनों बाइक से सिवाया टोल प्लाजा के पास स्थित द्वारका धाम कॉलोनी लौट रहे थे। यहां दोनों किराये के फ्लैट में रहते थे। बाइक प्रिंस की थी और वही चला रहा था। डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पर फिसली बाइक बताया गया कि रास्ते में अचानक प्रिंस का बाइक से नियंत्रण खो गया। बाइक डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पर फिसलती चली गई। इस दौरान दोनों युवक करीब 50 मीटर तक घिसटते रहे। हादसा देखकर राहगीर मौके पर रुक गए। कुछ ही देर में वहां भीड़ जमा हो गई। दोनों युवक सड़क पर बेसुध पड़े थे। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दोनों को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिसलने के दौरान उतरकर दूर जा गिरा हेलमेट प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक चला रहे प्रिंस ने हेलमेट पहन रखा था। हालांकि, बाइक फिसलने के दौरान हेलमेट उतरकर सड़क किनारे जा गिरा। पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की। युवकों के पास मिले कागजात के आधार पर उनकी पहचान की गई। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। 20 दिन पहले ही घर में हुआ था बेटे का जन्म प्रिंस की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। उसकी दो बेटियां हैं और करीब 20 दिन पहले ही बेटे का जन्म हुआ था। नवजात के आने से परिवार में खुशियां थीं, लेकिन हादसे ने सब कुछ बदल दिया। पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी बदहवास हो गई। परिवार के सामने अब तीन छोटे बच्चों के भविष्य की चिंता खड़ी हो गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने की बात सामने आई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *