गंदगी और स्ट्रीट लाइट की समस्या का हुआ समाधान:सुपरवाइजर नरेंद्र नील बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’; कचरा, नाली और सीवेज की शिकायतें बरकरार

गंदगी और स्ट्रीट लाइट की समस्या का हुआ समाधान:सुपरवाइजर नरेंद्र नील बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’; कचरा, नाली और सीवेज की शिकायतें बरकरार

भोपाल के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि मामलों पर संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) वार्ड 35 के सुपरवाइजर नरेंद्र नील बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ जहांगीराबाद के अनेकांत नगर में पार्षद कार्यालय के पास गंदगी और आवारा मवेशियों से जुड़ी समस्या की शिकायत नावेद ने दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कचरे का अंबार लगा हुआ था, जिससे आने-जाने वाले लोगों को दुर्गंध का सामना करना पड़ता था। साथ ही, डेयरी संचालकों द्वारा गायों को खुले में छोड़ दिए जाने से वे सड़क पर गंदगी फैलाती थीं। शिकायत भास्कर समाधान पर पोस्ट होने के बाद वार्ड 35 के सुपरवाइजर नरेंद्र नील ने मामले पर संज्ञान लिया और समस्या का समाधान कराया। एप से मिल रहा लोगों को समाधान सेमरा: खराब स्ट्रीट लाइट हुई ठीक सेमरा रोड स्थित सेमरा गेट पर बिजली के खंभे की स्ट्रीट लाइट खराब होने की शिकायत आयुष कोरी ने दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि खंभे पर लगी लाइट काम नहीं कर रही थी, जिससे क्षेत्र में रोशनी की समस्या बनी हुई थी। शिकायत भास्कर समाधान पर पोस्ट होने के बाद वार्ड 38 के पार्षद गौरी नितिन पाठक ने मामले पर संज्ञान लिया और स्ट्रीट लाइट ठीक कराकर समस्या का समाधान कराया। सफाई, सीवेज और नाली से जुड़ी समस्याएं बरकरार कोलार रोड: पांच दिन से नहीं पहुंची कचरा गाड़ी, परिसर में गंदगी कोलार रोड स्थित अवंतिका होम्स फेज-2, सांखेड़ी में कचरा गाड़ी नियमित रूप से नहीं आने की शिकायत राजेश ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पिछले पांच दिनों से नगर निगम की कचरा गाड़ी नहीं पहुंची है। इसके कारण बिल्डिंग के पास बड़ी मात्रा में कचरा जमा हो गया है। जमा कचरे से परिसर में गंदगी फैल रही है और रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सेमरा: नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा अशोका गार्डन क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 71 में गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया के नजदीक नाली की गंदगी बाहर आने की शिकायत आशीष कुर्मी ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि मकान नंबर बी-46 के पास नाली का गंदा पानी कई दिनों से बाहर बह रहा है। सफाई कर्मचारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। सड़क पर जमा गंदे पानी और गंदगी से रहवासियों को परेशानी हो रही है। गांधी नगर: 15 दिन से सड़क पर बह रहा सीवेज का पानी गांधी नगर क्षेत्र के अली नगर रोड, लेक पर्ल स्प्रिंग के पास सीवेज का पानी सड़क पर बहने की शिकायत जितेंद्र सेन ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पिछले 15 दिनों से सड़क पर सीवेज का पानी बह रहा है, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। शिकायतकर्ता के अनुसार, नगर निगम द्वारा इसे बीडीए का काम बताकर जिम्मेदारी से बचा जा रहा है। नॉर्थ टीटी नगर: दशहरा मैदान के पास नाली की निकाली मिट्टी नहीं उठाई नॉर्थ टीटी नगर के दशहरा मैदान के पास नाली से निकाली गई मिट्टी और गंदगी नहीं उठाए जाने की शिकायत गौरव रायकरवार ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा नाली से मिट्टी निकाले हुए चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक उसे हटाया नहीं गया है। बार-बार संबंधित कर्मचारी को फोन करने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। मिट्टी और गंदगी सड़क किनारे पड़ी रहने से आसपास गंदगी बढ़ रही है। पब्लिक को आवाज देने का डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने क्षेत्र की सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। शिकायत संबंधित विभाग और जिम्मेदारों तक पहुंचती है। समस्या का समाधान होने पर यूजर्स इसकी जानकारी एप पर अपडेट भी कर सकते हैं। अधिकारी भी बता सकेंगे, क्या कार्रवाई की इस प्लेटफॉर्म पर संबंधित अधिकारी अपनी कार्रवाई की जानकारी भी साझा कर सकते हैं। अधिकारी मैप पर शिकायत की लोकेशन देखकर मौके पर कार्रवाई कर सकते हैं और समाधान होने पर एप के जरिए शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी दे सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ बदलाव की पहल ‘भास्कर समाधान’ का उद्देश्य शहर की जनसमस्याओं को सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद हो और समस्याओं के समाधान में तेजी आए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *