दो महीने से घरों में आ रहा गंदा पानी:रहवासियों का आरोप-नालियों के अंदर से निकाली पेयजल पाइपलाइन; CMO बोले-सैंपल जांच करा रहे

दो महीने से घरों में आ रहा गंदा पानी:रहवासियों का आरोप-नालियों के अंदर से निकाली पेयजल पाइपलाइन; CMO बोले-सैंपल जांच करा रहे

नरसिंहपुर शहर के शंकर वार्ड में पिछले दो महीने से घरों में नलों के जरिए गंदा पानी आने की शिकायत सामने आ रही है। रहवासी इसकी वजह सीवर लाइन निर्माण के दौरान बार-बार पाइपलाइन फूटने और काम में लापरवाही को बता रहे हैं। पानी का रंग बदलने से लोगों को उसकी शुद्धता की चिंता सता रही है। नागरिकों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। बर्तन में भरकर दिखाया गंदा पानी वार्ड निवासी राजेंद्र पटेल ने बर्तन में पानी भरकर दिखाया और बताया कि नलों से इसी तरह का पानी आ रहा है। उनका कहना है कि कई बार पानी इतना गंदा आता है कि उसकी स्थिति बताना मुश्किल हो जाता है। मिहिर पटेल, विनोद साहू, रिंकू मिश्रा, यशवंत, विकास सरावगी, शैलेंद्र नेमा और संजय वर्डिया सहित अन्य रहवासियों का आरोप है कि सीवर लाइन का काम शुरू होने के बाद से परेशानी बढ़ी है। नालियों के अंदर से निकाली पेयजल पाइपलाइन रहवासियों के मुताबिक, वार्ड में कई जगह पेयजल आपूर्ति की पाइपलाइन नालियों के अंदर से निकाली गई है। इन नालियों में कचरा और गंदगी जमा रहती है। लोगों का सवाल है कि दो महीने से पानी का रंग बदलने के बावजूद अब तक समस्या की वजह जानने के लिए प्रभावी जांच क्यों नहीं कराई गई। लगातार शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं होने से रहवासियों में नाराजगी है। पानी की गुणवत्ता जांचने की मांग नागरिकों ने पेयजल की गुणवत्ता की तत्काल जांच कराने और आपूर्ति व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है। उनका कहना है कि गंदे पानी की समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए, ताकि लोगों को पीने के लिए सुरक्षित पानी मिल सके। सीएमओ बोले- सैंपल की जांच करा रहे नगरपालिका सीएमओ गजेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि रहवासियों की शिकायत मिली है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पाइपलाइन में पीली मिट्टी आने से पानी का रंग प्रभावित होने की बात सामने आई है। नगरपालिका मामले को गंभीरता से लेते हुए पानी के सैंपल की जांच करा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *