बरियातू में बाजार जाने निकली नाबालिग लापता

बरियातू में बाजार जाने निकली नाबालिग लापता

बरियातू थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग सोमवार शाम बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर पिता ने अपहरण की आशंका जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पिता ने जोड़ा तालाब निवासी जैद खान पर बेटी के अपहरण की आशंका जताई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तकनीकी टीम की मदद से नाबालिग की तलाश की जा रही है। साथ ही, विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि अपहर्ता की सूचना मिल सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *