धुर्वा में तेज रफ्तार कार दौड़ा रहे चालक ने पूर्व थाना प्रभारी को मारी टक्कर, पैर टूटा, एक बुजुर्ग भी घायल

धुर्वा में तेज रफ्तार कार दौड़ा रहे चालक ने पूर्व थाना प्रभारी  को मारी टक्कर, पैर टूटा, एक बुजुर्ग भी घायल

राजधानी रांची के धुर्वा स्थित जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने स्कूटी सवार पूर्व थाना प्रभारी गणेश कुमार यादव को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में उनके एक पैर में गंभीर फ्रैक्चर हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार कार चालक शराब के नशे में धुत था और उसने पूर्व थानेदार के अलावा एक अन्य बुजुर्ग को भी टक्कर मारकर घायल कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पूर्व थाना प्रभारी गणेश कुमार यादव स्कूटी से जा रहे थे। लोगों ने तुरंत गणेश कुमार यादव को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनके पैर में फ्रैक्चर होने की पुष्टि की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जगन्नाथपुर थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *