बीबोस में टीओसी से आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर

बीबोस में टीओसी से आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर

भास्कर न्यूज|सीवान बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (बीबोस) में ट्रांसफर ऑफ क्रेडिट (टीओसी) के तहत आवेदन की अंतिम प्रक्रिया जारी है। इसकी अंतिम तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित की गई है। एक अक्टूबर से शुरू हुई इस प्रक्रिया के तहत अन्य मान्यता प्राप्त बोर्डों की परीक्षा में असफल विद्यार्थी अपने पिछले अंकों को स्थानांतरित करा सकते हैं। इस व्यवस्था के अंतर्गत अधिकतम दो विषयों के अंक ट्रांसफर कराने की सुविधा दी गई है। इससे विद्यार्थियों को उन विषयों की परीक्षा दोबारा नहीं देनी होगी। हालांकि, आवेदनकर्ताओं को टीओसी वाले विषयों सहित कुल पाँच विषयों के लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। इससे विद्यार्थी शेष विषयों की परीक्षा देकर अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी कर सकेंगे। इच्छुक छात्र-छात्राएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। भास्कर न्यूज|सीवान बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (बीबोस) में ट्रांसफर ऑफ क्रेडिट (टीओसी) के तहत आवेदन की अंतिम प्रक्रिया जारी है। इसकी अंतिम तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित की गई है। एक अक्टूबर से शुरू हुई इस प्रक्रिया के तहत अन्य मान्यता प्राप्त बोर्डों की परीक्षा में असफल विद्यार्थी अपने पिछले अंकों को स्थानांतरित करा सकते हैं। इस व्यवस्था के अंतर्गत अधिकतम दो विषयों के अंक ट्रांसफर कराने की सुविधा दी गई है। इससे विद्यार्थियों को उन विषयों की परीक्षा दोबारा नहीं देनी होगी। हालांकि, आवेदनकर्ताओं को टीओसी वाले विषयों सहित कुल पाँच विषयों के लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। इससे विद्यार्थी शेष विषयों की परीक्षा देकर अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी कर सकेंगे। इच्छुक छात्र-छात्राएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *