कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मथुरापुर टारा पंचायत अंतर्गत बूढ़ी गंडक नदी वॉटरवेज (सिंधिया वाह) के समीप मंगलवार रात एक पार्टी के दौरान सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घायल युवक की पहचान मथुरापुर गांव निवासी राय साहब सहनी के 19 वर्षीय पुत्र रजनीश कुमार के रूप में हुई है। किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद एक 19 वर्षीय युवक के मुंह में गोली मार दी गई। घटना के बाद आरोपी साथी घायल युवक को खून से लथपथ हालत में सुनसान जगह पर छोड़कर मौके से फरार हो गए। विवाद बढ़ा तो मुंह में मारी गोली बताया जाता है कि मंगलवार रात सिंधिया वाह के पास कुछ युवकों की पार्टी चल रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर रजनीश और अन्य युवकों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि किसी एक युवक ने हथियार निकालकर सीधे रजनीश के मुंह में गोली मार दी। गोली लगते ही रजनीश जमीन पर गिरकर तड़पने लगा, जिसके बाद उसके साथी उसे वहीं सुनसान जगह पर असहाय छोड़कर भाग खड़े हुए। CHC में प्राथमिक उपचार के बाद DMCH रेफर घटना की जानकारी मिलते ही घायल रजनीश को आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), कल्याणपुर पहुंचाया गया। युवक की नाजुक स्थिति और घाव की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलने पर कल्याणपुर थाने की पुलिस टीम तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की। मामले की जानकारी देते हुए कल्याणपुर थाना प्रभारी रणबीर कुमार रावत ने बताया कि पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पीड़ित परिवार या घायल की ओर से लिखित आवेदन मिलते ही आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, वारदात को अंजाम देकर फरार हुए आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मथुरापुर टारा पंचायत अंतर्गत बूढ़ी गंडक नदी वॉटरवेज (सिंधिया वाह) के समीप मंगलवार रात एक पार्टी के दौरान सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घायल युवक की पहचान मथुरापुर गांव निवासी राय साहब सहनी के 19 वर्षीय पुत्र रजनीश कुमार के रूप में हुई है। किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद एक 19 वर्षीय युवक के मुंह में गोली मार दी गई। घटना के बाद आरोपी साथी घायल युवक को खून से लथपथ हालत में सुनसान जगह पर छोड़कर मौके से फरार हो गए। विवाद बढ़ा तो मुंह में मारी गोली बताया जाता है कि मंगलवार रात सिंधिया वाह के पास कुछ युवकों की पार्टी चल रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर रजनीश और अन्य युवकों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि किसी एक युवक ने हथियार निकालकर सीधे रजनीश के मुंह में गोली मार दी। गोली लगते ही रजनीश जमीन पर गिरकर तड़पने लगा, जिसके बाद उसके साथी उसे वहीं सुनसान जगह पर असहाय छोड़कर भाग खड़े हुए। CHC में प्राथमिक उपचार के बाद DMCH रेफर घटना की जानकारी मिलते ही घायल रजनीश को आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), कल्याणपुर पहुंचाया गया। युवक की नाजुक स्थिति और घाव की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलने पर कल्याणपुर थाने की पुलिस टीम तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की। मामले की जानकारी देते हुए कल्याणपुर थाना प्रभारी रणबीर कुमार रावत ने बताया कि पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पीड़ित परिवार या घायल की ओर से लिखित आवेदन मिलते ही आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, वारदात को अंजाम देकर फरार हुए आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

