शेखपुरा जिले के सभी प्रखंडों में मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारियों (BLOs) के साथ समीक्षा बैठक की गई। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर वोटर लिस्ट के सत्यापन और अपडेट के लिए यह बैठक बुलाई गई थी। अधिकारियों ने सभी योग्य मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने और दोहरी एंट्री की जांच करने के निर्देश दिए। BLOs के साथ बैठक करने के दिए गए थे निर्देश 169-शेखपुरा विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी प्रियंका कुमारी और 170-बरबीघा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों को BLOs के साथ बैठक करने का निर्देश दिया था। बैठक में अवर निर्वाचन पदाधिकारी संतोष कुमार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। ASD सूची के मतदाताओं के सत्यापन की समीक्षा बैठक में ASD सूची में शामिल मतदाताओं के सत्यापन की स्थिति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने सत्यापन का काम जल्द पूरा करने और नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। इसके साथ ही योग्य व्यक्तियों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने और दोहरी एंट्री वाले मतदाताओं का सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई करने पर जोर दिया गया। घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं की पहचान करेंगे BLOs अधिकारियों ने निर्देश दिया कि कोई भी योग्य मतदाता वोटर लिस्ट में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे। इसके लिए BLOs को घर-घर जाकर पात्र व्यक्तियों की पहचान करने और उनके नाम सूची में जोड़ने को कहा गया। सभी कार्य तय समय-सीमा में पूरे कर वोटर लिस्ट को त्रुटिरहित बनाने का निर्देश दिया गया। शेखपुरा जिले के सभी प्रखंडों में मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारियों (BLOs) के साथ समीक्षा बैठक की गई। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर वोटर लिस्ट के सत्यापन और अपडेट के लिए यह बैठक बुलाई गई थी। अधिकारियों ने सभी योग्य मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने और दोहरी एंट्री की जांच करने के निर्देश दिए। BLOs के साथ बैठक करने के दिए गए थे निर्देश 169-शेखपुरा विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी प्रियंका कुमारी और 170-बरबीघा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों को BLOs के साथ बैठक करने का निर्देश दिया था। बैठक में अवर निर्वाचन पदाधिकारी संतोष कुमार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। ASD सूची के मतदाताओं के सत्यापन की समीक्षा बैठक में ASD सूची में शामिल मतदाताओं के सत्यापन की स्थिति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने सत्यापन का काम जल्द पूरा करने और नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। इसके साथ ही योग्य व्यक्तियों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने और दोहरी एंट्री वाले मतदाताओं का सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई करने पर जोर दिया गया। घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं की पहचान करेंगे BLOs अधिकारियों ने निर्देश दिया कि कोई भी योग्य मतदाता वोटर लिस्ट में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे। इसके लिए BLOs को घर-घर जाकर पात्र व्यक्तियों की पहचान करने और उनके नाम सूची में जोड़ने को कहा गया। सभी कार्य तय समय-सीमा में पूरे कर वोटर लिस्ट को त्रुटिरहित बनाने का निर्देश दिया गया।

