बांका के बुढ़वा बांध में बुजुर्ग की डूबकर मौत:शौच के समय पैर फिसलने से डूबने की आशंका

बांका के बुढ़वा बांध में बुजुर्ग की डूबकर मौत:शौच के समय पैर फिसलने से डूबने की आशंका

बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र के तुलसीवरण गांव के समीप स्थित बुढ़वा बांध में डूबने से 72 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। बुधवार की शाम ग्रामीणों ने बांध में एक शव तैरता हुआ देखा। इसके बाद शोर मचाने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बॉडी देख आसपास के लोग मौके पर जुटे मृतक की पहचान तुलसीवरण गांव निवासी शिव उर्फ शिवा दास के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, शिवा दास मंगलवार दोपहर बाद घर से निकले थे। शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजन उनकी तलाश में जुटे थे। इस बीच बुधवार की शाम कुछ ग्रामीणों की नजर बुढ़वा बांध में उपलाते हुए शव पर पड़ी। शव देखकर ग्रामीणों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। पैर फिसलने से डूबने की आशंका सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। वहां शव की पहचान शिवा दास के रूप में की गई। वृद्ध की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि शिवा दास शौच के लिए बांध की ओर गए होंगे। इसी दौरान पैर फिसलने से वह पानी में गिर गए होंगे, जिससे डूबने के कारण उनकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलने के बाद कटोरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में कटोरिया थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र के तुलसीवरण गांव के समीप स्थित बुढ़वा बांध में डूबने से 72 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। बुधवार की शाम ग्रामीणों ने बांध में एक शव तैरता हुआ देखा। इसके बाद शोर मचाने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बॉडी देख आसपास के लोग मौके पर जुटे मृतक की पहचान तुलसीवरण गांव निवासी शिव उर्फ शिवा दास के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, शिवा दास मंगलवार दोपहर बाद घर से निकले थे। शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजन उनकी तलाश में जुटे थे। इस बीच बुधवार की शाम कुछ ग्रामीणों की नजर बुढ़वा बांध में उपलाते हुए शव पर पड़ी। शव देखकर ग्रामीणों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। पैर फिसलने से डूबने की आशंका सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। वहां शव की पहचान शिवा दास के रूप में की गई। वृद्ध की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि शिवा दास शौच के लिए बांध की ओर गए होंगे। इसी दौरान पैर फिसलने से वह पानी में गिर गए होंगे, जिससे डूबने के कारण उनकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलने के बाद कटोरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में कटोरिया थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *