कटिहार के 91 सरकारी स्कूलों में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ शुरू:बच्चों को POCSO और बाल अधिकारों की जानकारी, 5 हेल्पलाइन नंबर बताए गए

कटिहार के 91 सरकारी स्कूलों में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ शुरू:बच्चों को POCSO और बाल अधिकारों की जानकारी, 5 हेल्पलाइन नंबर बताए गए

कटिहार में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार (NALSA) के निर्देश पर ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ शुरू किया गया है। प्रधान न्यायाधीश रणवीर सिंह के मार्गदर्शन में चल रहे इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को POCSO एक्ट, बाल अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) कटिहार, शिक्षा विभाग और कवच परियोजना की ओर से गांधी उच्च विद्यालय, उमा देवी मिश्रा बालिका विद्यालय और M.B.T.A. इस्लामिया हाई स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान की शुरुआत DLSA सचिव कमलेश सिंह देऊ, जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल कुमार, कवच परियोजना के अमरेश कुमार सिंह, प्रवीण कुमार ठाकुर, रोशन कुमार, प्रदीप कुमार और वन स्टॉप सेंटर की प्रभा पाण्डेय ने की। सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श की दी जानकारी DLSA सचिव कमलेश सिंह देऊ ने बच्चों को सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श के बारे में जागरूक करने पर जोर दिया। अपर न्यायिक दंडाधिकारी कुलदीप श्रीवास्तव और न्याय रक्षक विजय कुमार श्रीवास्तव ने बच्चों को सुरक्षा से जुड़े कानूनों की जानकारी दी। 91 सरकारी स्कूलों में 31 अक्टूबर तक चलेगा अभियान तटवासी समाज न्यास की टीम शिक्षा विभाग और DLSA के साथ समन्वय कर जिले के 91 चिन्हित सरकारी विद्यालयों में काम कर रही है। 26 से 31 अक्टूबर तक जिले के सभी मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में यह अभियान चलाया जा रहा है। छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव की जानकारी इधर, साइबर थाना की ओर से मारवाड़ी पाठशाला जयमाला शिक्षा निकेतन में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के तरीकों की जानकारी दी गई। कटिहार में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार (NALSA) के निर्देश पर ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ शुरू किया गया है। प्रधान न्यायाधीश रणवीर सिंह के मार्गदर्शन में चल रहे इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को POCSO एक्ट, बाल अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) कटिहार, शिक्षा विभाग और कवच परियोजना की ओर से गांधी उच्च विद्यालय, उमा देवी मिश्रा बालिका विद्यालय और M.B.T.A. इस्लामिया हाई स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान की शुरुआत DLSA सचिव कमलेश सिंह देऊ, जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल कुमार, कवच परियोजना के अमरेश कुमार सिंह, प्रवीण कुमार ठाकुर, रोशन कुमार, प्रदीप कुमार और वन स्टॉप सेंटर की प्रभा पाण्डेय ने की। सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श की दी जानकारी DLSA सचिव कमलेश सिंह देऊ ने बच्चों को सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श के बारे में जागरूक करने पर जोर दिया। अपर न्यायिक दंडाधिकारी कुलदीप श्रीवास्तव और न्याय रक्षक विजय कुमार श्रीवास्तव ने बच्चों को सुरक्षा से जुड़े कानूनों की जानकारी दी। 91 सरकारी स्कूलों में 31 अक्टूबर तक चलेगा अभियान तटवासी समाज न्यास की टीम शिक्षा विभाग और DLSA के साथ समन्वय कर जिले के 91 चिन्हित सरकारी विद्यालयों में काम कर रही है। 26 से 31 अक्टूबर तक जिले के सभी मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में यह अभियान चलाया जा रहा है। छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव की जानकारी इधर, साइबर थाना की ओर से मारवाड़ी पाठशाला जयमाला शिक्षा निकेतन में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के तरीकों की जानकारी दी गई।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *