अस्पताल में परिवार, बंद घर में चोरी:बेटी की पढ़ाई के लिए रखे रुपए ले गए चोर, बर्तन तक नहीं छोड़ा

अस्पताल में परिवार, बंद घर में चोरी:बेटी की पढ़ाई के लिए रखे रुपए ले गए चोर, बर्तन तक नहीं छोड़ा

भागलपुर के अगरपुर चौधरी टोला में चोरी की घटना हुई। भुजंगी चौधरी पैरालिसिस से पीड़ित हैं और उनका इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा था। परिवार के सभी सदस्य अस्पताल में थे, तभी चोरों ने सूने घर को निशाना बनाया। सुबह पड़ोसियों ने फोन कर घर का ताला टूटे होने की सूचना दी, जिसके बाद परिवार को चोरी का पता चला। चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों के सोने-चांदी के आभूषण, कांसे के बर्तन और 27 हजार रुपए नकद चुरा लिए। छात्रवृत्ति से बचाकर रखे रुपए भी चोर ले गए। चोरी से परिवार को आर्थिक नुकसान हुआ है। बेटी की आगे की पढ़ाई पर भी संकट आ गया है। पीड़ित परिवार पहले से ही पति की बीमारी से परेशान था। सोना-चांदी ले गए चोर पीड़ित परिवार के मुताबिक, चोर घर से सोने के कई आभूषण ले गए हैं। चोरी गए सामान में सोने की तीन नथ, दो बेसर, कान की बालियां, सोने की चकती और अन्य आभूषण शामिल हैं। इसके अलावा चांदी की दो जोड़ी पायल, गले का हार, बिछिया, अंगूठी, मठिया और कमरबंद समेत कई अन्य सामान भी चोरी हो गए।
चोर घर में रखे कांसे के बर्तन भी अपने साथ ले गए। नकद 27 हजार रुपए की चोरी ने परिवार को दोहरी आर्थिक मार दी है। ये रुपए बेटी की पढ़ाई के लिए थे। इंटर में मिली छात्रवृत्ति की राशि में कुछ रुपए बचाकर रखे थे।
चोरी की घटनाओं पर रोक लगे पंचायत के उपमुखिया प्रकाश चौधरी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से गांव में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। लोगों को अपने घरों और सामान की सुरक्षा को लेकर चिंता सता रही है।
यदि चोरी की घटनाओं पर समय रहते रोक नहीं लगाई गई, तो ग्रामीणों में असुरक्षा की भावना और बढ़ेगी। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेने, गांव में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है। लोदीपुर थाने में आवेदन घटना के संबंध में पीड़िता प्रतिमा देवी ने लोदीपुर थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस से शिकायत की है। पीड़ित परिवार को उम्मीद है कि पुलिस मामले की जांच कर चोरी की इस वारदात का खुलासा करेगी। उनका सामान बरामद कराने की दिशा में कार्रवाई करेगी। भागलपुर के अगरपुर चौधरी टोला में चोरी की घटना हुई। भुजंगी चौधरी पैरालिसिस से पीड़ित हैं और उनका इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा था। परिवार के सभी सदस्य अस्पताल में थे, तभी चोरों ने सूने घर को निशाना बनाया। सुबह पड़ोसियों ने फोन कर घर का ताला टूटे होने की सूचना दी, जिसके बाद परिवार को चोरी का पता चला। चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों के सोने-चांदी के आभूषण, कांसे के बर्तन और 27 हजार रुपए नकद चुरा लिए। छात्रवृत्ति से बचाकर रखे रुपए भी चोर ले गए। चोरी से परिवार को आर्थिक नुकसान हुआ है। बेटी की आगे की पढ़ाई पर भी संकट आ गया है। पीड़ित परिवार पहले से ही पति की बीमारी से परेशान था। सोना-चांदी ले गए चोर पीड़ित परिवार के मुताबिक, चोर घर से सोने के कई आभूषण ले गए हैं। चोरी गए सामान में सोने की तीन नथ, दो बेसर, कान की बालियां, सोने की चकती और अन्य आभूषण शामिल हैं। इसके अलावा चांदी की दो जोड़ी पायल, गले का हार, बिछिया, अंगूठी, मठिया और कमरबंद समेत कई अन्य सामान भी चोरी हो गए।
चोर घर में रखे कांसे के बर्तन भी अपने साथ ले गए। नकद 27 हजार रुपए की चोरी ने परिवार को दोहरी आर्थिक मार दी है। ये रुपए बेटी की पढ़ाई के लिए थे। इंटर में मिली छात्रवृत्ति की राशि में कुछ रुपए बचाकर रखे थे।
चोरी की घटनाओं पर रोक लगे पंचायत के उपमुखिया प्रकाश चौधरी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से गांव में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। लोगों को अपने घरों और सामान की सुरक्षा को लेकर चिंता सता रही है।
यदि चोरी की घटनाओं पर समय रहते रोक नहीं लगाई गई, तो ग्रामीणों में असुरक्षा की भावना और बढ़ेगी। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेने, गांव में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है। लोदीपुर थाने में आवेदन घटना के संबंध में पीड़िता प्रतिमा देवी ने लोदीपुर थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस से शिकायत की है। पीड़ित परिवार को उम्मीद है कि पुलिस मामले की जांच कर चोरी की इस वारदात का खुलासा करेगी। उनका सामान बरामद कराने की दिशा में कार्रवाई करेगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *