खगड़िया में प्लेसमेंट कैंप में 232 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट:MRF और एडेको इंडिया ने 250 से ज्यादा युवाओं को दिए रोजगार-इंटर्नशिप के मौके

खगड़िया में प्लेसमेंट कैंप में 232 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट:MRF और एडेको इंडिया ने 250 से ज्यादा युवाओं को दिए रोजगार-इंटर्नशिप के मौके

खगड़िया के युवाओं को रोजगार और इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला नियोजनालय, खगड़िया की ओर से 24 अक्टूबर को नियोजन सह इंटर्नशिप कैंप का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी विक्रम विरकर के निर्देश पर युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस कैंप में 250 से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इसमें MRF और Adecco India कंपनियों ने कुल 232 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया। दोनों कंपनियों को टोटल 317 बायोडाटा मिले कैंप में इंटरमीडिएट (+2), आईटीआई और डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने रोजगार एवं इंटर्नशिप के अवसरों के लिए आवेदन किया। MRF कंपनी को 200 बायोडाटा प्राप्त हुए, जिनमें से 165 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया। वहीं, Adecco India को असिस्टेंट एवं मोबाइल तकनीशियन के पदों के लिए 117 बायोडाटा मिले, जिनमें से 67 अभ्यर्थियों का चयन शॉर्टलिस्टिंग के लिए किया गया। दोनों कंपनियों को कुल 317 बायोडाटा प्राप्त हुए। मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना की दी गई जानकारी कार्यक्रम के दौरान अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के साथ युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इनमें टूलकिट योजना, स्टडी किट और करियर इन्फॉर्मेशन सेंटर सहित अन्य योजनाएं शामिल थीं। युवाओं को रोजगार, कौशल विकास और करियर निर्माण से संबंधित मार्गदर्शन भी दिया गया। करियर निर्माण के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रयास रहेंगे जारी कार्यक्रम में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, खगड़िया के प्राचार्य शिवशंकर कुमार, निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक आरके रंजन तथा मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना, बिहार कौशल विकास मिशन, पटना के प्रतिनिधि नटराजन अतिथि के रूप में शामिल हुए। कैंप के आयोजन में जिला नियोजन पदाधिकारी, जिला कौशल प्रबंधक और जिला नियोजनालय के अन्य कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिला प्रशासन ने कहा कि युवाओं को रोजगार, कौशल विकास और सरकारी योजनाओं के माध्यम से करियर निर्माण के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रयास जारी रहेंगे। खगड़िया के युवाओं को रोजगार और इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला नियोजनालय, खगड़िया की ओर से 24 अक्टूबर को नियोजन सह इंटर्नशिप कैंप का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी विक्रम विरकर के निर्देश पर युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस कैंप में 250 से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इसमें MRF और Adecco India कंपनियों ने कुल 232 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया। दोनों कंपनियों को टोटल 317 बायोडाटा मिले कैंप में इंटरमीडिएट (+2), आईटीआई और डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने रोजगार एवं इंटर्नशिप के अवसरों के लिए आवेदन किया। MRF कंपनी को 200 बायोडाटा प्राप्त हुए, जिनमें से 165 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया। वहीं, Adecco India को असिस्टेंट एवं मोबाइल तकनीशियन के पदों के लिए 117 बायोडाटा मिले, जिनमें से 67 अभ्यर्थियों का चयन शॉर्टलिस्टिंग के लिए किया गया। दोनों कंपनियों को कुल 317 बायोडाटा प्राप्त हुए। मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना की दी गई जानकारी कार्यक्रम के दौरान अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के साथ युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इनमें टूलकिट योजना, स्टडी किट और करियर इन्फॉर्मेशन सेंटर सहित अन्य योजनाएं शामिल थीं। युवाओं को रोजगार, कौशल विकास और करियर निर्माण से संबंधित मार्गदर्शन भी दिया गया। करियर निर्माण के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रयास रहेंगे जारी कार्यक्रम में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, खगड़िया के प्राचार्य शिवशंकर कुमार, निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक आरके रंजन तथा मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना, बिहार कौशल विकास मिशन, पटना के प्रतिनिधि नटराजन अतिथि के रूप में शामिल हुए। कैंप के आयोजन में जिला नियोजन पदाधिकारी, जिला कौशल प्रबंधक और जिला नियोजनालय के अन्य कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिला प्रशासन ने कहा कि युवाओं को रोजगार, कौशल विकास और सरकारी योजनाओं के माध्यम से करियर निर्माण के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रयास जारी रहेंगे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *