अबोहर मैराथन की अनुमति रद्द, विधायक जाखड़ ने उठाए सवाल:बोले- सरकार की कथनी-करनी में फर्क, ट्रस्ट ने 22 नवंबर के लिए मांगी अनुमति

अबोहर मैराथन की अनुमति रद्द, विधायक जाखड़ ने उठाए सवाल:बोले- सरकार की कथनी-करनी में फर्क, ट्रस्ट ने 22 नवंबर के लिए मांगी अनुमति

अबोहर में 1 नवंबर को प्रस्तावित 7वीं मैराथन की अनुमति रद्द होने पर विधायक संदीप जाखड़ ने भगवंत मान सरकार पर सवाल उठाए। सरकार नशे के खिलाफ मुहिम चलाकर युवाओं को खेलों से जोड़ने का दावा करती है, लेकिन ऐसे आयोजनों को रोक रही है। जाखड़ ने मंगलवार को कहा कि जाखड़ ट्रस्ट हर साल यह मैराथन करवाता है, जो शहर की खास पहचान है। इसका मकसद युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों से जोड़ना और स्वस्थ जीवन के लिए प्रेरित करना है। अनुमति रद्द होने से तैयारी कर रहे युवा निराश हुए हैं। विधायक ने आरोप लगाया कि सरकार की कथनी और करनी में फर्क है। वह नशामुक्त पंजाब का दावा करती है, पर खेल आयोजनों को रोक रही है। युवाओं को नशे से बचाने के लिए ऐसे आयोजनों को बढ़ावा दें। प्रशासन से 22 नवंबर को मैराथन के लिए दोबारा अनुमति मांगी गई है। अब 22 नवंबर को मैराथन करवाने की तैयारी, दोबारा भेजा पत्र विधायक ने बताया कि 1 नवंबर को प्रस्तावित 7वीं अबोहर मैराथन की अनुमति रद्द होने के बाद जाखड़ ट्रस्ट ने अब 22 नवंबर को इसका आयोजन करवाने के लिए सरकार और प्रशासन को दोबारा पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल नई तारीख के लिए अनुमति मांगी गई है। अब देखना होगा कि सरकार और प्रशासन इस आयोजन को मंजूरी देते हैं या नहीं। युवाओं को खेलों से जोड़ने के प्रयास रहेंगे जारी संदीप जाखड़ ने कहा कि जाखड़ ट्रस्ट का उद्देश्य किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि युवाओं को नशों से दूर रखकर खेलों और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ना है। ट्रस्ट भविष्य में भी इस दिशा में अपने प्रयास जारी रखेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन युवाओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए 22 नवंबर को मैराथन आयोजित करने की अनुमति देगा। अब प्रशासन के फैसले का इंतजार अबोहर मैराथन की अनुमति को लेकर उठे विवाद के बीच सभी की निगाहें प्रशासन के अगले फैसले पर टिकी हैं। जाखड़ ट्रस्ट ने 22 नवंबर को आयोजन के लिए दोबारा अनुमति मांगी है। हालांकि, इस तारीख के लिए अभी मंजूरी मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में मैराथन का आयोजन प्रशासन की अनुमति पर निर्भर करेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *