कानपुर से दिल्ली के लिए रोजाना चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन:औरेया के फफूंद स्टेशन पर भी होगा एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव

कानपुर से दिल्ली के लिए रोजाना चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन:औरेया के फफूंद स्टेशन पर भी होगा एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव

औरैया के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। कानपुर सेंट्रल से आनंद विहार टर्मिनल के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन चलाने को रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। ट्रेन संख्या 14153/14154 प्रतिदिन चलेगी। 27 अक्टूबर को जारी आदेश के अनुसार, ट्रेन का ठहराव औरैया जिले के फफूंद स्टेशन पर भी होगा। मंगलवार शाम इसका नोटिफिकेशन जारी किया गया। रेलवे बोर्ड ने संबंधित अधिकारियों को जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ट्रेन का संचालन जल्द शुरू करने को कहा गया है, हालांकि नियमित संचालन की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है। डीआरएम कार्यालय प्रयागराज के अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि नोटिफिकेशन जारी हो गया है। जल्द ही संचालन की तारीख घोषित की जाएगी। रात 9:40 बजे फफूंद पहुंचेगी ट्रेन ट्रेन संख्या 14153 कानपुर सेंट्रल से रात 8:40 बजे रवाना होगी और रात 9:40 बजे फफूंद स्टेशन पहुंचेगी। यहां दो मिनट रुकने के बाद रात 9:42 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन इटावा, टूंडला, हाथरस, अलीगढ़, खुर्जा, दादरी और गाजियाबाद होते हुए अगले दिन सुबह 4:50 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में सुबह 4:58 बजे फफूंद पहुंचेगी वापसी में ट्रेन संख्या 14154 आनंद विहार टर्मिनल से रात 11:25 बजे चलेगी। अगले दिन सुबह 4:58 बजे फफूंद स्टेशन पहुंचेगी और दो मिनट रुकने के बाद सुबह पांच बजे कानपुर के लिए रवाना होगी। ट्रेन सुबह 7:25 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। दिल्ली आने-जाने का मिलेगा अतिरिक्त विकल्प ट्रेन के प्रतिदिन संचालन और फफूंद स्टेशन पर ठहराव से औरैया जिले के यात्रियों को दिल्ली आने-जाने के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। अब यात्रियों को ट्रेन के नियमित संचालन की तारीख घोषित होने का इंतजार है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *