BCCI सचिव Devajit Saikia ने राज्य संघों को लिखा पत्र, दिव्यांग क्रिकेटरों को दें बढ़ावा

BCCI सचिव Devajit Saikia ने राज्य संघों को लिखा पत्र, दिव्यांग क्रिकेटरों को दें बढ़ावा

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने देश में दिव्यांग क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए राज्य क्रिकेट संघों से खिलाड़ियों को अधिक मौके, सहायता और प्रोत्साहन देने के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह किया है। ‘पीटीआई’ के पास उपलब्ध 26 अक्टूबर के पत्र में सैकिया ने सभी सदस्य संघों से अपने-अपने क्षेत्र में दिव्यांग क्रिकेटरों के कल्याण, विकास और बेहतरी के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा है। बीसीसीआई की 18 सितंबर को मुंबई में हुई 95वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में दिव्यांग क्रिकेटरों को सहयोग देने की आवश्यकता पर चर्चा हुई थी और इस दिशा में कदम उठाने पर सहमति बनी थी।इसी के बाद बोर्ड की ओर से राज्य संघों को यह संदेश दिया गया है। सैकिया ने पत्र में लिखा, ‘‘सदस्य संघों से अनुरोध है कि वे दिव्यांग क्रिकेटरों की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए सार्थक पहल करें और उन्हें खेल में आगे बढ़ने के लिए उचित प्रोत्साहन, सहायता तथा अवसर प्रदान करें।’’
उन्होंने कहा कि राज्य क्रिकेट संघों का सहयोग खेल में समावेशिता की भावना को मजबूत करेगा और देशभर में दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए क्रिकेट के विकास को गति देगा। भारतीय दिव्यांग क्रिकेट परिषद (डीसीसीआई) के सचिव रवि कांत चौहान ने बीसीसीआई की इस पहल का स्वागत करते हुए दिव्यांग क्रिकेटरों के लिए अधिक अवसर सृजित करने की आवश्यकता को स्वीकार करने पर बोर्ड का आभार जताया।चौहान ने कहा, ‘‘भारत में दिव्यांग क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए बीसीसीआई के समर्थन और प्रोत्साहन के प्रति हम हृदय से आभारी हैं। यह पहल क्रिकेट को अधिक समावेशी बनाने तथा हमारे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर पहचान और अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।’’
उन्होंने कहा कि इस तरह का सहयोग उभरती प्रतिभाओं को निखारने, खेलों में समान अवसरों को बढ़ावा देने और क्रिकेटरों को गर्व के साथ देश का प्रतिनिधित्व करने में सक्षम बनाने के संकल्प को और मजबूत करता है। चौहान ने उम्मीद जताई कि बीसीसीआई के साथ यह सहयोग भारत में दिव्यांग क्रिकेट के लिए व्यापक साझेदारी और उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगा।बीसीसीआई की इस पहल का उद्देश्य सदस्य संघों को अपने-अपने क्षेत्रों में दिव्यांग क्रिकेटरों की भागीदारी बढ़ाने और उनके लिए बेहतर सहयोग तथा सुविधाएं सुनिश्चित करने के वास्ते ठोस कदम उठाने के लिए प्रेरित करना है। 

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने देश में दिव्यांग क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए राज्य क्रिकेट संघों से खिलाड़ियों को अधिक मौके, सहायता और प्रोत्साहन देने के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह किया है। ‘पीटीआई’ के पास उपलब्ध 26 अक्टूबर के पत्र में सैकिया ने सभी सदस्य संघों से अपने-अपने क्षेत्र में दिव्यांग क्रिकेटरों के कल्याण, विकास और बेहतरी के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा है। बीसीसीआई की 18 सितंबर को मुंबई में हुई 95वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में दिव्यांग क्रिकेटरों को सहयोग देने की आवश्यकता पर चर्चा हुई थी और इस दिशा में कदम उठाने पर सहमति बनी थी।

इसी के बाद बोर्ड की ओर से राज्य संघों को यह संदेश दिया गया है। सैकिया ने पत्र में लिखा, ‘‘सदस्य संघों से अनुरोध है कि वे दिव्यांग क्रिकेटरों की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए सार्थक पहल करें और उन्हें खेल में आगे बढ़ने के लिए उचित प्रोत्साहन, सहायता तथा अवसर प्रदान करें।’’
उन्होंने कहा कि राज्य क्रिकेट संघों का सहयोग खेल में समावेशिता की भावना को मजबूत करेगा और देशभर में दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए क्रिकेट के विकास को गति देगा। भारतीय दिव्यांग क्रिकेट परिषद (डीसीसीआई) के सचिव रवि कांत चौहान ने बीसीसीआई की इस पहल का स्वागत करते हुए दिव्यांग क्रिकेटरों के लिए अधिक अवसर सृजित करने की आवश्यकता को स्वीकार करने पर बोर्ड का आभार जताया।

चौहान ने कहा, ‘‘भारत में दिव्यांग क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए बीसीसीआई के समर्थन और प्रोत्साहन के प्रति हम हृदय से आभारी हैं। यह पहल क्रिकेट को अधिक समावेशी बनाने तथा हमारे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर पहचान और अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।’’
उन्होंने कहा कि इस तरह का सहयोग उभरती प्रतिभाओं को निखारने, खेलों में समान अवसरों को बढ़ावा देने और क्रिकेटरों को गर्व के साथ देश का प्रतिनिधित्व करने में सक्षम बनाने के संकल्प को और मजबूत करता है। चौहान ने उम्मीद जताई कि बीसीसीआई के साथ यह सहयोग भारत में दिव्यांग क्रिकेट के लिए व्यापक साझेदारी और उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगा।

बीसीसीआई की इस पहल का उद्देश्य सदस्य संघों को अपने-अपने क्षेत्रों में दिव्यांग क्रिकेटरों की भागीदारी बढ़ाने और उनके लिए बेहतर सहयोग तथा सुविधाएं सुनिश्चित करने के वास्ते ठोस कदम उठाने के लिए प्रेरित करना है।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *