दंगल में भूटान के खिलाड़ी ने जावेद गनी को हराया:एक लाख की इनामी कुश्ती जीती; देश-विदेश के पहलवानों ने दिखाया दम

दंगल में भूटान के खिलाड़ी ने जावेद गनी को हराया:एक लाख की इनामी कुश्ती जीती; देश-विदेश के पहलवानों ने दिखाया दम

बक्सर के नियाजीपुर में हुई विराट दंगल प्रतियोगिता में भूटान के चमचम डोगरा ने जम्मू-कश्मीर के जावेद गनी को हराया। एक लाख रुपये की यह इनामी कुश्ती दंगल का मुख्य आकर्षण रही। इसका आयोजन महावीर पूजा समिति सेवा ट्रस्ट ने किया था। नेपाल और भूटान से भी आए थे पहलवान चमचम डोगरा और बीएसएफ पहलवान जावेद गनी के बीच जोरदार टक्कर हुई। दोनों ने अखाड़े में दांव-पेच और ताकत दिखाई। इस रोमांचक मुकाबले को देखने बड़ी संख्या में दर्शक जुटे, जिससे अखाड़ा तालियों से गूंज उठा। दंगल में देश के कई राज्यों के साथ नेपाल और भूटान से भी पहलवान आए थे। महिला पहलवानों ने भी दिखाया टैलेंट 70 हजार रुपये की एक और इनामी कुश्ती भी आकर्षण का केंद्र रही। मुख्य मुकाबलों के अलावा करीब 40 जोड़ी क्षेत्रीय पहलवानों ने भी अपनी प्रतिभा दिखाई। पुरुष पहलवानों के साथ महिला पहलवानों ने भी दमखम दिखाया। पंजाब की रबी कुमारी और हरियाणा की काजल कुमारी के मुकाबले ने दर्शकों का ध्यान खींचा। उनके आत्मविश्वास और कौशल को खूब सराहा गया। बक्सर के नियाजीपुर में हुई विराट दंगल प्रतियोगिता में भूटान के चमचम डोगरा ने जम्मू-कश्मीर के जावेद गनी को हराया। एक लाख रुपये की यह इनामी कुश्ती दंगल का मुख्य आकर्षण रही। इसका आयोजन महावीर पूजा समिति सेवा ट्रस्ट ने किया था। नेपाल और भूटान से भी आए थे पहलवान चमचम डोगरा और बीएसएफ पहलवान जावेद गनी के बीच जोरदार टक्कर हुई। दोनों ने अखाड़े में दांव-पेच और ताकत दिखाई। इस रोमांचक मुकाबले को देखने बड़ी संख्या में दर्शक जुटे, जिससे अखाड़ा तालियों से गूंज उठा। दंगल में देश के कई राज्यों के साथ नेपाल और भूटान से भी पहलवान आए थे। महिला पहलवानों ने भी दिखाया टैलेंट 70 हजार रुपये की एक और इनामी कुश्ती भी आकर्षण का केंद्र रही। मुख्य मुकाबलों के अलावा करीब 40 जोड़ी क्षेत्रीय पहलवानों ने भी अपनी प्रतिभा दिखाई। पुरुष पहलवानों के साथ महिला पहलवानों ने भी दमखम दिखाया। पंजाब की रबी कुमारी और हरियाणा की काजल कुमारी के मुकाबले ने दर्शकों का ध्यान खींचा। उनके आत्मविश्वास और कौशल को खूब सराहा गया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *