कैमूर के अधौरा थाना क्षेत्र के सड़की गांव में 15 साल की किशोरी ने घर में फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। मृतका की पहचान सिकंदर पासवान की बेटी बबीता कुमारी के रूप में हुई है। बबीता के भाई ने बताया कि घटना के समय घर पर कोई नहीं था। परिवार के सभी लोग काम से बाहर गए हुए थे। भाई के मुताबिक, बबीता की मानसिक हालत ठीक नहीं थी और उसका इलाज भी चल रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा ग्रामीणों की सूचना पर अधौरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को फंदे से उतारा। पंचनामा तैयार करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, भभुआ भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह डॉक्टर साहिल राज ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। अधौरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। कैमूर के अधौरा थाना क्षेत्र के सड़की गांव में 15 साल की किशोरी ने घर में फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। मृतका की पहचान सिकंदर पासवान की बेटी बबीता कुमारी के रूप में हुई है। बबीता के भाई ने बताया कि घटना के समय घर पर कोई नहीं था। परिवार के सभी लोग काम से बाहर गए हुए थे। भाई के मुताबिक, बबीता की मानसिक हालत ठीक नहीं थी और उसका इलाज भी चल रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा ग्रामीणों की सूचना पर अधौरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को फंदे से उतारा। पंचनामा तैयार करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, भभुआ भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह डॉक्टर साहिल राज ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। अधौरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

