एमएमसीएच में नवजात का शव लेकर घूमता मिला कुत्ता:पोस्टमॉर्टम हाउस की झाड़ियों से आया बाहर, खून से सना कपड़ा मिला

एमएमसीएच में नवजात का शव लेकर घूमता मिला कुत्ता:पोस्टमॉर्टम हाउस की झाड़ियों से आया बाहर, खून से सना कपड़ा मिला

मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) परिसर में मंगलवार को एक कुत्ता नवजात का शव मुंह में दबाकर घूम रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत और एसपी कपिल चौधरी अस्पताल पहुंचे, जांच शुरू हुई। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि कुत्ता पोस्टमॉर्टम हाउस की झाड़ियों से बाहर आया था। दो महिलाओं ने नवजात को फेंका
खोजी कुत्ते की मदद से शव की तलाश में सफलता नहीं मिली। इधर, मामले में देर शाम तक जांच जारी रही। इसमें पता चला कि एमएमसीएच के पास संचालित उत्तम हॉस्पिटल में पाटन थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 16 साल कि नाबालिग ने बच्चे को अहले सुबह जन्म दिया था। एमएमसीएच के सुपरिटेंडेंट डॉ अजय कुमार ने बताया कि दो महिलाएं झोला में नवजात को लेकर पोस्टमॉर्टम हाउस के पास गई और बच्चे को फेंक कर चली गई। प्रशासन उत्तम हॉस्पिटल को सील करने की प्रक्रिया कर रहा है। मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) परिसर में मंगलवार को एक कुत्ता नवजात का शव मुंह में दबाकर घूम रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत और एसपी कपिल चौधरी अस्पताल पहुंचे, जांच शुरू हुई। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि कुत्ता पोस्टमॉर्टम हाउस की झाड़ियों से बाहर आया था। दो महिलाओं ने नवजात को फेंका
खोजी कुत्ते की मदद से शव की तलाश में सफलता नहीं मिली। इधर, मामले में देर शाम तक जांच जारी रही। इसमें पता चला कि एमएमसीएच के पास संचालित उत्तम हॉस्पिटल में पाटन थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 16 साल कि नाबालिग ने बच्चे को अहले सुबह जन्म दिया था। एमएमसीएच के सुपरिटेंडेंट डॉ अजय कुमार ने बताया कि दो महिलाएं झोला में नवजात को लेकर पोस्टमॉर्टम हाउस के पास गई और बच्चे को फेंक कर चली गई। प्रशासन उत्तम हॉस्पिटल को सील करने की प्रक्रिया कर रहा है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *