लव गिल के सपोर्ट में आईं बादशाह की एक्स-वाइफ ईशा रिखी, बोलीं- ‘सिर्फ उन्हें ही क्यों दोष दिया जा रहा है?

लव गिल के सपोर्ट में आईं बादशाह की एक्स-वाइफ ईशा रिखी, बोलीं- ‘सिर्फ उन्हें ही क्यों दोष दिया जा रहा है?

Isha Rikhi Supports Love Gill: ‘बिग बॉस 20’ में लव गिल और स्काउट ओपी का ‘मसाज पार्लर’ विवाद चर्चा में है। अब इस विवाद पर रैपर बादशाह की एक्स वाइफ और बिग बॉस 20 की में नजर आ चुकीं ईशा रिखी लव गिल के समर्थन में सामने आई हैं। हाल के एक एपिसोड में लव के बारे में यंग डीएसए की टिप्पणियों पर इनडायरेक्टली रिएक्शन देते हुए, ईशा ने कहा कि लव चरित्र हनन के बजाय सहानुभूति की हकदार है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उन्हें लव के लिए बुरा लगता है, क्योंकि वह बिग बॉस के घर का हिस्सा रही थीं और स्काउट और लव दोनों को जानती थीं।

सिर्फ लव गिल को क्यों ब्लेम किया जा रहा है?

अपनी पोस्ट में ईशा ने लिखा, “मैं बिग बॉस के घर का हिस्सा रह चुकी हूं और लव और स्काउट, दोनों को जानती हूं। इसलिए लव के साथ जो हो रहा है, वो देखकर मुझे सच में बहुत बुरा लग रहा है।” उन्होंने सवाल किया कि लव को अकेले क्यों दोषी ठहराया जा रहा है जबकि स्काउट ने भी माना है कि वह अपनी भावनाओं को लेकर उलझन में हैं।

Isha Rikhi Supports Love GIll
लव गिल के सपोर्ट में आईं बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट ईशा रिखी। (फोटो सोर्स: instagram- isharikhi)

स्काउट और लव के बीच की स्थिति पर बात करते हुए, ईशा ने कहा, “हमने देखा कि स्काउट भी अपनी भावनाओं को लेकर कंफ्यूज थे और उसने भी अपनी फीलिंग्स के बारे में बात की थी। तो फिर सिर्फ लव को ही क्यों दोष दिया जा रहा है?” उन्होंने आगे सवाल उठाया कि जब स्थितियों में दो लोग शामिल होते हैं तो सारा ब्लेम सिर्फ लड़की पर ही क्यों आता है।

‘हमें ये भी समझना चाहिए कि उसकी साइड की कहानी क्या है?’

ईशा ने साफ किया, “मैं यह नहीं कह रही कि लव पूरी तरह सही है या स्काउट गलत है। मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि किसी एक इंसान को पूरी तरह ब्लेम करना सही नहीं है।” उन्होंने लिखा, “किसी लड़की के कैरेक्टर पर सवाल उठाना और उसकी रेप्युटेशन को हर्ट करना बहुत आसान होता है, लेकिन हमें यह भी समझना चाहिए कि उसकी साइड की स्टोरी क्या है।”

लव को भी समझने की जरूरत है, सिर्फ उसे जज करना सही नहीं

अपनी पोस्ट के आखिर में, ईशा ने ‘लव’ के लिए अपना समर्थन दोहराया और लोगों से अपील की कि वे इस स्थिति को जज करने के बजाय सहानुभूति के साथ देखें। उन्होंने आगे कहा, “लव भी एक इंसान है, उसकी भी फीलिंग्स हैं। उसको भी समझने की जरूरत है, जज करने की नहीं।”

ईशा रिखी के बारे में

ईशा रिखी एक पंजाबी अभिनेत्री और मॉडल हैं, जिन्होंने ‘जट्ट बॉयज पुत्त जट्टन दे’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। ‘बिग बॉस 20’ के घर में अपने पर्सनल अनुभवों के बारे में बात करने की वजह से ईशा चर्चा में आईं। हालांकि, 27 सितंबर 2026 को उनका सफर खत्म हो गया, जब शो के तीसरे हफ्ते में उन्हें घर से बाहर (इविक्ट) कर दिया गया। वह रोहेद खान के बाद घर से बाहर जाने वाली दूसरी कंटेस्टेंट बनीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *