मोबाइल देखने की बात पर दो भाइयों में खूनी संघर्ष:डंडे से हमला कर की छोटे भाई हत्या, सिर-पीठ पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार

मोबाइल देखने की बात पर दो भाइयों में खूनी संघर्ष:डंडे से हमला कर की छोटे भाई हत्या, सिर-पीठ पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मोबाइल देखने की बात को लेकर दो भाइयों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। विवाद के दौरान बड़े भाई ने अपने 16 वर्षीय छोटे भाई पर डंडे से हमला कर दिया। डंडे से सिर और पीठ पर वार किए जाने से छोटा भाई जमीन पर गिर गया। उसके माथे और पैर में भी चोट आई। बाद में उसकी मौत हो गई। घटना 25 अक्टूबर 2026 की रात खल्लारी थाना क्षेत्र के फरसगांव गांव की है। मामले में पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी बड़े भाई कैलाश सोरी (19) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है। खाना खाने के बाद आंगन में बैठकर देख रहे थे मोबाइल मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों भाइयों ने पढ़ाई छोड़ दी थी। जिस मोबाइल को लेकर विवाद हुआ, वह छोटे भाई कुंदन सोरी का था। पुलिस के अनुसार, 25 अक्टूबर की रात खाना खाने के बाद कैलाश सोरी और उसका छोटा भाई कुंदन घर के आंगन में बैठे मोबाइल देख रहे थे। इसी दौरान बड़े भाई कैलाश ने कुंदन से कहा कि तुम दिनभर मोबाइल देखते हो, मुझे भी दिखाओ कि क्या देखते हो। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और कैलाश ने डंडे से छोटे भाई कुंदन पर हमला कर दिया। कैलाश ने कुंदन के सिर और पीठ पर डंडे से वार किए। हमले के कारण कुंदन जमीन पर गिर गया। उसके माथे और पैर में भी चोट आई। बाद में कुंदन की मौत हो गई। मोबाइल देखने की बात पर शुरू हुआ भाइयों का विवाद इस तरह गंभीर घटना में बदल गया। एडिशनल एसपी बोले एडिशनल एसपी शैलेंद्र पांडे ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच मोबाइल देखने की बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी दौरान बड़े भाई कैलाश सोरी ने छोटे भाई कुंदन सोरी के सिर पर लकड़ी से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर खल्लारी पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने मृत्यु का स्वरूप हत्यात्मक बताया है। पुलिस ने आरोपी कैलाश सोरी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जानकारी मिलने पर खल्लारी थाना पुलिस तत्काल फरसगांव पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तस्दीक की। इसके बाद मृतक के शव का पंचनामा तैयार किया गया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। मामले में खल्लारी थाना पुलिस ने हत्या के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी बड़े भाई कैलाश सोरी (19) को गिरफ्तार कर लिया। अब आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। ………………………… इस से जुड़ी यह ख़बर भी पढ़िए…. रायपुर में करोड़पति-बिजनेसमैन ने भाई को मारी 3 गोली:वीडियो कॉल पर मां को लाश दिखाई, शादी टूटने से नाराज था, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद रायपुर में करोड़पति बिजनेसमैन ने 2 साल पहले अपने भाई की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में कोर्ट ने आरोपी बड़े भाई को उम्रकैद की सजा सुनाई है। सरकारी वकील ने कोर्ट के सामने पूरे घटनाक्रम और सबूतों को रखा।आरोपी के खिलाफ हत्या और अवैध तरीके से पिस्टल रखने की बात साबित हो गई। जिसके बाद कोर्ट ने फैसला सुनाया है। इस मामले में लोक अभियोजक बसंत गोड़ ने मामले की पैरवी की। …पढ़िए पूरी खबर

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *