अच्छा काम करने पर एसपी ने किया सम्मानित:राज्य स्तर पर पेंडेंसी कम रखने एक एएसआई, हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल सम्मानित

अच्छा काम करने पर एसपी ने किया सम्मानित:राज्य स्तर पर पेंडेंसी कम रखने एक एएसआई, हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल सम्मानित

संपर्क पोर्टल पर प्राप्त सीसीटीएनएस (CCTNS) परिवादों का तुरंत निस्तारण करने और जिले में लंबित परिवादों की पेंडेंसी राज्य स्तर पर मात्र 0.67 प्रतिशत रखने पर एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी ने तीन पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। एसपी ने कार्मिकों की मेहनत, लगन, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उन्हें 5,001 रुपए की नकद राशि और प्रशंसा पत्र प्रदान किया। राज्य स्तर पर मात्र 0.67 प्रतिशत रहने पर किया सम्मानित एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी ने परिवाद शाखा में कार्यरत एएसआई रामावतार जागा, महिला हेड कॉन्स्टेबल ज्योत्सना और कॉन्स्टेबल सुरेश सैनी को उनके अच्छे कार्य के लिए सम्मानित किया। इन पुलिसकर्मियों ने संपर्क पोर्टल पर प्राप्त सीसीटीएनएस परिवादों के त्वरित निस्तारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनके प्रयासों से जिले में लंबित परिवादों की पेंडेंसी राज्य स्तर पर मात्र 0.67 प्रतिशत रही। पुलिस विभाग की ओर से कार्मिकों की कार्यकुशलता, समर्पण और जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया। परिवादों का समय पर निस्तारण करना पुलिस प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में शामिल है। इससे आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान होने के साथ ही पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही भी सुनिश्चित होती है। इस अवसर पर एसपी ने सम्मानित कार्मिकों के कार्य की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रोत्साहित करने की दिशा में इस प्रकार के सम्मान को महत्वपूर्ण बताया। पुलिसकर्मियों को मिले इस सम्मान से विभाग के अन्य कार्मिकों को भी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने और परिवादों का समयबद्ध निस्तारण करने की प्रेरणा मिलेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *