हापुड़ में अपर जिलाधिकारी ने तीन समितियों की बैठक ली:जियोटैगिंग, कचरा निस्तारण और एसटीपी संचालन पर दिए निर्देश

हापुड़ में अपर जिलाधिकारी ने तीन समितियों की बैठक ली:जियोटैगिंग, कचरा निस्तारण और एसटीपी संचालन पर दिए निर्देश

हापुड़ कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण, वृक्षारोपण और गंगा समितियों की संयुक्त बैठक हुई। इसमें अपर जिलाधिकारी मोनिका, प्रभागीय वनाधिकारी गौतम सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी शिव बिहारी शुक्ला, उप कृषि निदेशक योगेन्द्र कुमार, अधिशासी अधिकारी संजय कुमार (हापुड़), पवित्रा त्रिपाठी (गढ़मुक्तेश्वर), प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रतिनिधि सौरभ कुकरेती और पर्यावरणविद् भारत भूषण समेत अधिकारी मौजूद रहे। जिला पौधरोपण समिति ने 2026-27 के दौरान लगाए गए पौधों की अधूरी जियोटैगिंग को दो दिन में पूरा करने के निर्देश दिए। जिला पर्यावरण समिति ने म्यूनिसिपल सॉलिड वेस्ट के सही निस्तारण और लागू करने को कहा। साफ हवा के लिए, प्रदूषण कंट्रोल करने वाले पेड़ों को अगले वृक्षारोपण में शामिल करने पर जोर दिया गया। जिला गंगा समिति ने हापुड़ के सभी एसटीपी को ठीक से चलाने के लिए टीम बनाकर जांच करने को कहा। जल निगम ग्रामीण और नगर पालिका परिषद हापुड़ को रामपुर रोड स्थित एसटीपी से सभी नालों को जोड़ने की योजना बनाने के निर्देश दिए गए। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को इंडस्ट्रीज के ईटीपी की अचानक जांच कर जल्द रिपोर्ट देने को भी कहा गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *