हमीरपुर में दबंगों ने विधवा के घर पर की पत्थरबाजी:जमीन विवाद में परिवार को धमकियां मिलने का आरोप, SP से न्याय की गुहार

हमीरपुर में दबंगों ने विधवा के घर पर की पत्थरबाजी:जमीन विवाद में परिवार को धमकियां मिलने का आरोप, SP से न्याय की गुहार

हमीरपुर के टेढ़ा गांव की रहने वाली विधवा रीना देवी जमीन विवाद से परेशान हैं। मंगलवार को करीब दो बजे उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने गांव के दबंगों पर घर पर पत्थर फेंकने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया। रीना देवी ने बताया कि उनके पति की मौत हो चुकी है और दबंगों ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। जब वह इसका विरोध करती हैं, तो आरोपी उनके घर आकर गाली-गलौज करते हैं, धमकियां देते हैं और पत्थरबाजी भी करते हैं। दबंगों का यब आचरण आए दिन का हो गया। इसी डर से अपने बच्चों को घर पर नहीं रख पा रही हैं। उन्होंने दोनों बच्चों को दूसरे गांव में रखकर पढ़ाना शुरू किया है। महिला का आरोप है कि उन्होंने सुमेरपुर पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने निष्पक्ष जांच और जरूरी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी अनहोनी की स्थिति में आरोपी ही जिम्मेदार होंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *