खड़गे के PM मोदी पर अपशब्दों से BJP नाराज:मोतिहारी में कार्यकर्ताओं ने किया प्रोटेस्ट, कांग्रेस अध्यक्ष से माफी की मांग

खड़गे के PM मोदी पर अपशब्दों से BJP नाराज:मोतिहारी में कार्यकर्ताओं ने किया प्रोटेस्ट, कांग्रेस अध्यक्ष से माफी की मांग

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में अपशब्द कहे जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोतिहारी में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मोदी मोमेंटो के सामने बैनर, पोस्टर और पार्टी के झंडे लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने खड़गे से माफी मांगने और अपना बयान वापस लेने की मांग की। ”परेशान होकर गलत बयानबाजी कर रहे” भाजपा युवा नेता यमुना सिकरिया ने कहा कि कांग्रेस का इरादा ठीक नहीं है। खड़गे ने प्रधानमंत्री के पिता के बारे में जो शब्द कहे हैं, वह गलत है। सिकरिया ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध के कई तरीके हैं, पर प्रधानमंत्री के पिता के बारे में ऐसी बात कहना ठीक नहीं। यह प्रधानमंत्री और देश की भावना का अपमान है। भाषा पर संयम रखने की अपील भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस नेता हार से परेशान होकर गलत बयानबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक खड़गे सबके सामने माफी नहीं मांगते, तब तक भाजपा का विरोध चलता रहेगा। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ भी नारेबाजी की और भाषा पर संयम रखने को कहा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में अपशब्द कहे जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोतिहारी में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मोदी मोमेंटो के सामने बैनर, पोस्टर और पार्टी के झंडे लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने खड़गे से माफी मांगने और अपना बयान वापस लेने की मांग की। ”परेशान होकर गलत बयानबाजी कर रहे” भाजपा युवा नेता यमुना सिकरिया ने कहा कि कांग्रेस का इरादा ठीक नहीं है। खड़गे ने प्रधानमंत्री के पिता के बारे में जो शब्द कहे हैं, वह गलत है। सिकरिया ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध के कई तरीके हैं, पर प्रधानमंत्री के पिता के बारे में ऐसी बात कहना ठीक नहीं। यह प्रधानमंत्री और देश की भावना का अपमान है। भाषा पर संयम रखने की अपील भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस नेता हार से परेशान होकर गलत बयानबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक खड़गे सबके सामने माफी नहीं मांगते, तब तक भाजपा का विरोध चलता रहेगा। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ भी नारेबाजी की और भाषा पर संयम रखने को कहा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *