हिमाचल में BJP खड़गे के बयान पर हमलावर:सूरत नेगी ने माफी की मांग की; PM के पिता पर की थी अभद्र टिप्पणी

हिमाचल में BJP खड़गे के बयान पर हमलावर:सूरत नेगी ने माफी की मांग की; PM के पिता पर की थी अभद्र टिप्पणी

भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सूरत नेगी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता और परिवार पर कथित अभद्र टिप्पणी करने संबंधी बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन इसमें मर्यादा बनाए रखना जरूरी है। दिवंगत माता-पिता और परिवार को निशाना बनाना दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। सूरत नेगी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व लगातार राजनीतिक मर्यादाओं का उल्लंघन कर रहा है। इस तरह की बयानबाजी देश की लोकतांत्रिक परंपराओं और राजनीतिक संस्कृति के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को वैचारिक मतभेदों और नीतियों के आधार पर एक-दूसरे की आलोचना करनी चाहिए, न कि व्यक्तिगत और पारिवारिक टिप्पणियों के जरिए विवाद खड़ा करना चाहिए। नेगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना जीवन राष्ट्रसेवा और देश के विकास के लिए समर्पित किया है। उनके कार्यों, नीतियों और उपलब्धियों पर चर्चा करने के बजाय परिवार को लेकर टिप्पणी करना कांग्रेस की हताशा को दर्शाता है। बयान पर स्पष्टीकरण देने की मांग उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से अपने बयान पर स्पष्टीकरण देने की मांग की। नेगी ने कहा कि यदि खरगे ने वास्तव में अपमानजनक टिप्पणी की है, तो उन्हें अपनी गलती स्वीकार करते हुए देश की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *