New Zealand A vs India A 1st Unofficial Test Highlights: भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच लिंकन के बर्ट सटक्लिफ ओवल में खेला गया चार दिवसीय अनौपचारिक टेस्ट बराबरी पर खत्म हुआ है। इस मुकाबले में भारत की पहली पारी में महज 113 रन सिमट गई थी, जिसके बाद कीवी टीम ने अपनी पहली पारी में 317 रन बनाते हुए 204 रन की बढ़त बनाई। इसके बाद टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में जबरदस्त कमबैक करते हुए 516 रन बनाते हुए न्यूजीलैंड के सामने 313 रन का टारगेट रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 9 विकेट पर 187 रन बनाकर खेल रही थी। यहां से भारत को जीत के लिए सिर्फ एक विकेट की दरकार थी और 18 ओवर भी बाकी बचे थे। लेकिन, कम रोशनी के चलते मैच रोक दिया गया। इसके बाद अंपायर्स ने कम रोशनी के चलते मैच को ड्रॉ घोषित कर दिया। इस तरह भारत को जीते हुए मैच में ड्रॉ से संतोष करना पड़ा।
करीब डेढ़ घंटे के ड्रामे के बाद ड्रॉ घोषित किया मैच
दरअसल, न्यूजीलैंड की दूसरी पारी के 65 ओवर के बाद अंपायरों ने लाइट मीटर से रोशनी की जांच की और खराब रोशनी के चलते खिलाड़ियों को मैदान से बाहर जाने को कहा। लेकिन, इसके करीब डेढ़ बाद तक बेल्स नहीं हटाए। जबकि सभी को पता था कि शाम के 7 बजे के बाद पक्का लाइट नहीं सुधरेगी। बार-बार लाइट मीटर चेक करने के बाद आखिरकार अंपायर्स ने मैच को ड्रॉ घोषित कर दिया।
मैच ड्रॉ होने से निराश हुआ भारतीय खेमा
मैच के ड्रॉ होने पर खिलाड़ियों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाए। हालांकि इस दौरान भारतीय खिलाड़ी थोड़ा निराश नजर आए, क्योंकि भारत ए जीत के बहुत करीब था, उसे के लिए बस एक और विकेट चाहिए था। कर्टिस हीफी मेहमान टीम के लिए रुकावट साबित हुए, वह नाबाद 90 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्हें आखिरी खिलाड़ी लेनोक्स का शानदार साथ मिला। इन दोनों ने आखिरी सेशन में भारतीय अटैक को काफी परेशान किया। कुल मिलाकर यह भारतीय टीम के लिए एक शानदार मैच रहा, जो अपनी पहली पारी में सिर्फ 113 रन पर ऑलआउट हो गई थी।
देवदत्त पडिक्कल ने किया शानदार प्रदर्शन
देवदत्त पडिक्कल ने भारत ए के लिए इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की उन्होंने पहली पारी में 32 और दूसरी पारी में 199 रन बनाए, लेकिन वह अपने दोहरे शतक से चूक गए। इतना ही नहीं उन्होंने न्यूजीलैंड की दूसरी पारी के दौरान अहम समय पर दो महत्वपूर्ण विकेट भी चटकाए।


: Sony LIV