बच्चों के लड़ाई में परिजन ने नाबालिग बच्चे को पीटा:परिजनों से भी मारपीट और गाली-गलौज की; आरोपी पर केस दर्ज

बच्चों के लड़ाई में परिजन ने नाबालिग बच्चे को पीटा:परिजनों से भी मारपीट और गाली-गलौज की; आरोपी पर केस दर्ज

कटनी में नाबालिग को बेरहमी से पीटने का वीडियो मंगलवार को सामने आया है। घटना बाकल थाना क्षेत्र के पिपरिया मोड़ पर हुई। मामले में पुलिस ने आरोपी अविनाश लोधी के खिलाफ FIR दर्ज की है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। नाबालिग के परिजन के साथ भी बदसलूकी जानकारी के मुताबिक, घटना 25 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 12 बजे हुई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद अविनाश लोधी ने एक नाबालिग के साथ मारपीट की। बच्चे के परिजन उसे बचाने पहुंचे, तो उनके साथ भी मारपीट करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। बच्चों के विवाद से शुरू हुआ मामला बाकल थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया कि विवाद बच्चों के बीच हुआ था। उनके अनुसार, फरियादी के बच्चे ने आरोपी के बच्चे के साथ मारपीट की थी। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने मारपीट की। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(a), 115(2) और 351(3) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *